{"_id":"65ce4963f4078ce03e05a10f","slug":"due-to-rivalry-a-young-man-was-beaten-and-looted-of-cash-palwal-news-c-24-1-snoi1004-104733-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: रंजिश में युवक के साथ मारपीट कर नकदी लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: रंजिश में युवक के साथ मारपीट कर नकदी लूटी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। पुरानी रंजिश में बाइक सवार युवकों ने ऑटो सवार युवक के साथ जमकर मारपीट की। आरोपियों ने पीड़ित का मोबाइल फोन तोड़ दिया और नकदी लूट ली। चांदहट थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है।
जांच अधिकारी एएसआई रविंद्र के अनुसार गांव घाघौट निवासी आरिफ ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह मजदूरी करता है। गांव गोपीखेड़ा निवासी आमिर व शाहरुख ने शराब के नशे में उसके साथ गाली-गलौज की थी, जिस पर उनकी आपस में हाथापाई हो गई। दोनों इसी बात की रंजिश रखे हुए थे। बुधवार सुबह वह मजदूरी के लिए ऑटो में सवार होकर पलवल जा रहा था। रास्ते में आमिर व शाहरुख ने ऑटो के आगे बाइक लगाकर रुकवा लिया। आरोपियों ने उसे ऑटो से खींच कर सड़क पर गिरा लिया और लाठी-डंडों से जमकर मारपीट की। आरोपियों ने उसके चेहरे पर पंच से वार कर लहुलूहान कर दिया। मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसका 15 हजार रुपये कीमत का मोबाइल फोन तोड़ दिया और जेब में रखे 3500 रुपये भी उसे नहीं मिले। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।