फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Do not park vehicles on the roads: SDM

वाहनों को सड़कों पर नहीं करें पार्क : एसडीएम

Thu, 28 Apr 2022 10:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Do not park vehicles on the roads: SDM
पलवल। एसडीएम वैशाली सिंह ने वाहन चालकों से अपील की है कि शहर से गुजरने वाले राजमार्ग-19 पर निर्माणाधीन ऐलिवेटेड पुल के नीचे निजी व कॉमर्शियल गाड़ियों को पार्क कर अतिक्रमण न किया जाए। स्कूलों की बसों के अलावा ऑटो रिक्शा व निजी वाहन चालकों के पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आमजन के आवागमन को सुगम व सुचारू रूप से बनाए रखने के दृष्टिगत शहर की किसी भी सड़क पर अतिक्रमण का हिस्सा न बनें। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित वाहन मालिक व चालक अपने वाहन को पार्किंग क्षेत्र में ही पार्क करें अन्यथा गाड़ी का चालान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बस चालकों से आह्वान किया है कि वे सवारियों को बस अड्डा के निर्धारित स्थान से ही बैठाएं। बस अड्डा के बाहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस को खड़ी करके सवारी न लें। सभी स्कूल वाहन संचालन यह सुनिश्चित करें कि स्कूल बसें राष्ट्रीय राजमार्ग, मुख्य सड़कों, बस अड्डा के बाहर आदि सड़कों पर पार्किंग न की जाएं। विद्यार्थियों को सुरक्षित स्थानों से ही बैठाएं व उतारें। मुख्य सड़कों पर वाहन को खड़ा न करें।
विज्ञापन

एसडीएम वैशाली सिंह ने कहा कि बस अड्डा, किठवाडी चौक, रसूलपुर चौक, आगरा चौक पर प्राय: देखने में आया है कि स्कूलों की बस, ऑटो रिक्शा, ट्रक, अन्य बस व निजी वाहनों द्वारा अतिक्रमण किया जाता है, जिसके कारण लोगों को परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed