{"_id":"6a97150befe3d22b9705f821","slug":"inconvenience-due-to-closure-of-cut-on-manpur-mundkati-road-palwal-news-c-24-1-pal1008-127629-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: मानपुर-मुंडकटी सड़क पर कट बंद होने से परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: मानपुर-मुंडकटी सड़क पर कट बंद होने से परेशानी
विज्ञापन
लोगों को तय करनी पर रही अतिरिक्त दूरी, समय और ईंधन की हो रही बर्बादी
संवाद न्यूज एजेंसी
बहीन। मानपुर से सेवली होते हुए मुंडकटी जाने वाली सड़क की जर्जर हालत और जगह-जगह बने गड्ढों से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर बने गड्ढों के कारण आए दिन हादसे होते हैं। वहीं, मुंडकटी कट बंद होने से होडल और आसपास के क्षेत्रों में आने-जाने वाले लोगों को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। इससे समय और ईंधन दोनों की बर्बादी हो रही है।
ग्रामीण योगेंद्र, सूरज, धीरज, हंसराज, बबलू व अन्य ने बताया कि उन्हें रोजाना नौकरी के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में जाना पड़ता है। मानपुर से नेशनल हाईवे की दूरी करीब छह किलोमीटर है, जिसे सामान्य स्थिति में सात से आठ मिनट में तय किया जा सकता है। लेकिन, सड़क की खराब हालत के कारण इस दूरी को तय करने में 20 से 25 मिनट लग जाते हैं। इससे नौकरीपेशा लोगों और विद्यार्थियों को समय पर पहुंचने में परेशानी होती है।
ग्रामीणों ने मानपुर-मुंडकटी सड़क की मरम्मत कर गड्ढों को भरने तथा मुंडकटी कट को दोबारा चालू कराने की मांग की है।
लोगों से बातचीत
नेशनल हाईवे तक पहुंचने में सात से आठ मिनट लगने चाहिए, लेकिन सड़क की जर्जर हालत के कारण 20 से 25 मिनट लग जाते हैं। इससे समय खराब होता है। -योगेंद्र
सड़क में जगह-जगह गड्ढे होने से वाहनों में टूट-फूट होती रहती है। चालकों को गड्ढों से बचकर निकलना पड़ता है, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। -सूरज
रात में सड़क पर कई बार हादसे हो चुके हैं। इनमें लोगों को गंभीर चोटें भी आई हैं। खराब सड़क के कारण रात में वाहन चलाना अधिक जोखिम भरा होता है। -धीरज
मानपुर-मुंडकटी मार्ग कई गांवों को जोड़ता है। कट बंद होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। होडल की तरफ जाने के लिए सराय होकर जाना पड़ता है। -हंसराज