फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   15 women received a subsidy of 2.28 lakh.

Palwal News: 15 महिलाओं को मिली 2.28 लाख रुपये की सब्सिडी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
15 women received a subsidy of 2.28 lakh.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



पलवल। हरियाणा महिला विकास निगम पलवल की ओर से सोमवार को पंजाबी धर्मशाला में कार्यक्रम आयोजित कर 15 लाभार्थी महिलाओं को ऋण राशि पर सब्सिडी के चेक वितरित किए गए। कार्यक्रम में कुल 2 लाख 28 हजार 562 रुपये की सब्सिडी के चेक महिलाओं को प्रदान किए गए। हरियाणा महिला विकास निगम की चेयरपर्सन सुनीता दांगी ने मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर लाभार्थी महिलाओं को चेक वितरित किए। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है। उन्होंने बताया कि लाभार्थी महिलाओं को शिक्षा ऋण, हरियाणा मातृशक्ति उद्यमिता योजना और व्यक्तिगत ऋण योजना के तहत ऋण राशि पर सब्सिडी का लाभ दिया गया है। कार्यक्रम में खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम की माताजी रतना देवी, पीओ कमलेश, भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैंसला, मार्केट कमेटी पलवल के चेयरमैन पंकज विरमानी, जिला प्रबंधक देशराज, सूक्ष्म एवं लघु उद्योग विभाग के कृष्ण कुमार, महिला मोर्चा अध्यक्ष आशा भारद्वाज, फरीदाबाद महिला मोर्चा अध्यक्ष राज राणा और आजाद भारद्वाज सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed