फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Attractive swings for Thakurji have arrived in the market

Palwal News: जन्माष्टमी पर ठाकुरजी के लिए बाजार में आए आकर्षक झूले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Attractive swings for Thakurji have arrived in the market
स्टील, घास, मीनाकारी और हिंदोला झूले श्रद्धालुओं को भा रहे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व को लेकर शहर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की तैयारियों में जुटे श्रद्धालु ठाकुरजी के लिए आकर्षक पोशाक, शृंगार का सामान और झूले खरीदने के लिए बाजार पहुंच रहे हैं। इसे देखते हुए दुकानदारों ने भी इस बार ठाकुरजी के लिए अलग-अलग डिजाइन और आकर्षक झूले मंगवाए हैं, जो बाजार में खरीदारी करने पहुंच रहे भक्तों का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं।


मिनार गेट बाजार में ठाकुरजी की पोशाक और शृंगार की दुकान चलाने वाले रविंद्र कुमार ने बताया कि जन्माष्टमी के त्योहार को देखते हुए इस बार विशेष रूप से ठाकुरजी के लिए कई तरह के झूले तैयार करवाए गए हैं। इनमें स्टील के झूले, घास वाले झूले, मीनाकारी झूले और हिंदोला झूले शामिल हैं। इन झूलों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है, जिससे भक्त इन्हें पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जन्माष्टमी नजदीक आने के साथ ही ठाकुरजी की पोशाक और शृंगार के सामान की खरीदारी भी बढ़ने लगी है। लोग अपनी पसंद के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण के लिए नई पोशाक के साथ मुकुट, माला, बांसुरी और अन्य शृंगार का सामान खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदार के अनुसार, इस समय भक्तों में हिंदोला झूले को लेकर विशेष रुचि देखने को मिल रही है। भक्त अपने घरों में ठाकुरजी को झूला झुलाने के लिए आकर्षक डिजाइन वाले झूले खरीद रहे हैं। जन्माष्टमी को लेकर बाजार में बढ़ी चहल-पहल से दुकानदारों को भी अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed