{"_id":"698b3793557aa1f8a3022054","slug":"district-public-relations-and-grievance-committee-meeting-on-16th-february-palwal-news-c-24-1-pal1006-121661-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: 16 फरवरी को जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समिति की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: 16 फरवरी को जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समिति की बैठक
विज्ञापन
पलवल। जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समिति की मासिक बैठक का आयोजन 16 फरवरी को सुबह 10 बजे जिला सचिवालय के द्वितीय तल स्थित सभागार में किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता हरियाणा सरकार की स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान तथा आयुष मंत्री आरती सिंह राव करेंगी। इस दौरान वह विभिन्न विभागों से संबंधित एक दर्जन से अधिक जन परिवादों की सुनवाई करेंगी और उनके समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देंगी। उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि बैठक में सभी संबंधित विभागों के अधिकारी अपनी-अपनी रिपोर्ट के साथ समय पर उपस्थित रहेंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि परिवादों के निपटारे में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। जिला प्रशासन ने बैठक की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आमजन से अपील की गई है कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन प्रस्तुत करें। संवाद
विज्ञापन