{"_id":"68dd6bf03f3cfb71f10ce7e5","slug":"devotees-broke-their-fast-by-feeding-the-girls-palwal-news-c-24-1-gr11004-118235-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: कंजकों को भोजन करा श्रद्धालुओं ने खोले व्रत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: कंजकों को भोजन करा श्रद्धालुओं ने खोले व्रत
Wed, 01 Oct 2025 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
Updated Wed, 01 Oct 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। शारदीय नवरात्रों के अंतिम दिन श्रद्धालुओं ने माता दुर्गा के रूप में सिद्धिदात्री माता की पूजा अर्चना कर परिवार में खुशहाली और व्यापार में उन्नति की मन्नतें मांगी। श्रद्धालुओं ने पिछले आठ दिनों से चले आ रहे नवरात्रों का बुधवार को हर्षोल्लास के साथ समापन किया। नवरात्र का व्रत रखने वाले महिला पुरुष श्रद्धालुओं ने कंजकों को भोजन प्रसाद कराने के बाद व्रत खोला।
कई जगहों पर हवन यज्ञ, साधु संतों के सम्मान में भंडारे तथा रात के समय माता के जागरण, सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा पाठ का समापन किया गया। माता सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना के लिए महिला पुरुष श्रद्धालु बुधवार को सुबह ही प्राचीन पथवारी मंदिर पहुंचने शुरू हो गए, जहां उन्होंने अपने परिजनों के साथ माता की पूजा अर्चना कर आठ दिनों से चले आ रहे नवरात्रों का व्रत खोला। कुछ श्रद्धालुओं ने अपने घरों पर रामनवमी पर्व मनाया और कंजकों को चने, हलुआ, पूरी, मिष्ठान के अलावा कई अन्य प्रकार के व्यंजन बनाकर उन्हें निष्ठाभाव के साथ भोजन कराया, रोली और चंदन आदि का टीका लगाकर उन्हें उपहार भेंट किए। पर्व के आयोजन को लेकर श्रद्धालु महिलाएं एक दिन पहले से ही तैयारियों में जुट गईं, जिसको लेकर वह सुबह से ही घरों एवं मंदिरों में माता रानी का भोग लगाने के लिए पहुंची। नवरात्रों के अंतिम दिन रामनवमी की उपलक्ष्य में श्रद्धालुओं द्वारा विभिन्न स्थानों पर भंडारे भी लगाए गए, जिनमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। पथवारी मंदिर में माता अष्टमी के उपलक्ष्य जागरण का भी आयोजन किया गया जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।