फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Delhi Police reached Palwal in search of gangster Ajay Gurjar

गैंगस्टर अजय गुर्जर की तलाश में दिल्ली पुलिस पलवल पहुंची

Fri, 20 Aug 2021 06:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 06:57 PM IST
विज्ञापन
Delhi Police reached Palwal in search of gangster Ajay Gurjar
ल्लि की पुलिस पलवल में अपनी हवेली पर गैंगस्टर अजय गुर्जर की तलाश करते हुए - फोटो : Palwal
होडल। गैंगस्टर अजय गुर्जर व शूटर सत्या के ऑडियो वायरल होने के मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल शूटर को गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार की देर सांय गुर्जर की तलाश में पलवल आई। टीम राजमार्ग पर स्थित हवेली व गांव तुमसरा में स्थित गुर्जर के घर पर भी गई। वहां उसकी तलाशी के लिए छापेमारी की। इसकी सूचना मिलते ही अजय गुर्जर अंडरग्राउंड हो गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गत दिनों सोशल मीडिया पर लगभग पांच से छह मिनट का एक ऑडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दिल्ली की तिहाड़ जेल में बदमाश अंकित गुर्जर की मौत का बदला लेने के लिए उप अधीक्षक नरेंद्र कुमार मीणा की हत्या की साजिश हो रही है। पलवल के गैंगस्टर अजय गुर्जर के साथ अंकित के गुर्गे की बात का ऑडियो वायरल हो रहा है। इसमें खुद को अंकित का साथी बताने वाला शख्स एके 47 से तिहाड़ जेल के उप अधीक्षक की हत्या करने की बात कर रहा है।
विज्ञापन

वह यह भी बता रहा है कि रेकी और फील्डिंग लगाने का काम शुरू हो चुका है। ऑडियो में कहा जा रहा है कि हत्या के बाद शूटरों को विदेश भेजेंगे। इसके लिए पैसों की जरूरत पड़ेगी। बदमाश दहशत फैलाने के लिए एके-47 से हत्या करना चाहते हैं। इस दौरान खुद को अजय गुर्जर बताने वाला व्यक्ति कह रहा है कि तमंचा या पिस्टल से भी मौका मिल जाए तो हत्या कर दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदला लेने के लिए अजय गुर्जर से मदद मांगी
ऑडियो में कॉल करने वाला व्यक्ति खुद को मृतक अंकित गुर्जर का साथी सत्या बता रहा है। उसने मौत का बदला लेने के लिए अजय गुर्जर से मदद मांगी है। अपना परिचय देते हुए उसने कहा है कि वह एक अपराध में फरारी के दौरान उसके पास रहा था। साथ में अंकित गुर्जर ने भी उसके साथ फरारी काटी थी। वह आरोप लगा रहा है कि अंकित को सुपरींटेंडेंट ने बेरहमी से मारा है। तब से वह बेहद परेशान है। वह बदला लेना चाहता है। हत्या छोटे हथियार से नहीं बल्कि एके-47 से करना चाहता है।

गांव वालों ने भी नहीं दी कोई जानकारी
पुलिस ने गांव में लोगों से अजय गुर्जर के बारे में जानकारी भी लेनी चाही पर कुछ हासिल नही हुआ। गैंगस्टर अजय अभी फरार बताया जा रहा है। जिला पुलिस इस मामले में कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। इस बारे में डीएसपी दिनेश यादव का कहना है कि दिल्ली पुलिस ने उनसे संपर्क नहीं किया है। इस कारण उन्हें खास जानकारी नहीं है। दिल्ली की स्पेशल पुलिस टीम अपने स्तर पर जांच कर रही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed