{"_id":"58a2e31f4f1c1b1235d8587f","slug":"woman-robbed-the-civil-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल अस्पताल में महिला से लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिविल अस्पताल में महिला से लूट
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Feb 2017 04:32 PM IST
विज्ञापन
loot
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल अस्पताल में आई महिला ठगी का शिकार हो गई। अस्पताल में ठग ने उसे नशीला पदार्थ खिला कर जेवर, नकदी और मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया। नशीला पदार्थ खिलाने से महिला बेहोश भी हो गई। अस्पताल में डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद पीड़िता को फरीदाबाद के लिए रेफर कर दिया है। अभी तक पुलिस ने शिकायत दर्ज नहीं की है। पुलिस का कहना है कि मामला उनकी जानकारी में आया है, लेकिन अभी तक लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलते ही मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
गांव खेडला निवासी लज्जा सोमवार को सिविल अस्पताल में अपनी पुत्रवधू का अल्ट्रासाउंड करवाने आईं थी। सिविल अस्पताल में किसी व्यक्ति ने महिला का परिचित होने का झांसा देकर प्रसाद खिलाया दिया। प्रसाद खाते ही महिला बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में आरोपी महिला के कानों से सोने के कुंडल, मोबाइल व नकदी लेकर फरार हो गया। बेहोशी की अवस्था में पीड़िता को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे फरीदाबाद के लिए रेफर कर दिया गया। एसएमओ डॉ. बीर सिंह सहरावत ने बताया कि उन्हें इसकी सूचना मिली है। शहर थाना प्रभारी सुमन का कहना है कि मामला उनकी संज्ञान में आया है, लेकिन अभी कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन