{"_id":"57bd7ee64f1c1bc21fd50a1f","slug":"teenager-abducted-in-west-bengal-recovered-from-palwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल से अगवा किशोरी पलवल से बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पश्चिम बंगाल से अगवा किशोरी पलवल से बरामद
अमर उजाला ब्ययूराो
Updated Wed, 24 Aug 2016 04:36 PM IST
विज्ञापन
नाबालिग
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमी बंगाल के हावड़ा जिले से करीब दो माह पहले अगवा 15 वर्षीय किशोरी को हावड़ा पुलिस ने दबिश देकर गांव बामनीखेड़ा से बरामद किया है। बामनीखेड़ा में जिस व्यक्ति के घर से किशोरी को बरामद किया गया, उसने किशोरी को 70 हजार रुपये में होडल की एक महिला से खरीदा था।
विज्ञापन
पत्नी के मरने के बाद आरोपी ने पीड़िता को पत्नी के रूप में रखा हुआ था। पुलिस ने किशोरी को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के सामने पेश किया, जहां से कमेटी ने किशोरी को अगले आदेशों तक बघौला स्थित आंचल छाया अनाथ आश्रम में भेजा है। हावड़ा पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
हावड़ा जिले की उलूबेरिया डोमपारा निवासी किशोरी करीब दो माह पूर्व लापता हो गई थी। बताया जाता है कि कुछ युवक उसे अगवा करके पलवल ले आए थे। पहले तो आरोपियों से कुछ दिन अपने साथ रखा और फिर होडल में एक महिला को बेच दिया।
विज्ञापन
बंगाल पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में पता चला है कि महिला ने किशोरी को 70 हजार रुपये में बामनीखेड़ा निवासी 32 वर्षीय भगत सिंह को बेच दिया था। भगत सिंह की पत्नी ने करीब एक साल पूर्व ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली थी। उसके बाद वह दूसरी शादी करना चाहता था।
हावड़ा पुलिस ने अपहर्ताओं को गिरफ्तार किया तो उन्होंने महिला के बारे में बताया। पुलिस ने शक्ति वाहिनी संस्था की मदद से किशोरी का पता खोज निकाला। सोमवार की देर शाम हावड़ा पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक पलाश विश्वास, सहायक निरीक्षक पियाली घोष व सिपाही मधुमिता ने बामनीखेड़ा में दबिश देकर किशोरी को बरामद कर लिया। सदर थाना पुलिस का कहना है कि मामले में हावड़ा पुलिस ही कार्रवाई कर रही है।