{"_id":"590380e14f1c1b9a19c0cbf4","slug":"tatlu","type":"story","status":"publish","title_hn":" टटलू गिरोह के दो सदस्य नकली सोने की ईंट के साथ दबोचे गए ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टटलू गिरोह के दो सदस्य नकली सोने की ईंट के साथ दबोचे गए
palwal
Updated Fri, 28 Apr 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
टटलू गिरोह के सदस्य होडल सीआइए की गिरफ्त में।
- फोटो :
सीआईए पुलिस ने टटलू गिरोह के दो सदस्यों को नकली सोने की दो ईंटों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश करके जेल भेज दिया है। होडल सीआईए प्रभारी नानक चंद ने जानकारी में बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि गांव नई थाना बिछोर मेवात निवासी अव्वास व मोहब्बत हसनपुर चौक के निकट दो युवक नकली सोने की ईंट लेकर किसी का टटलू काटने की फिराक में हैं।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस ने दोनों को धर दबोचा। पुलिस ने जब दोनों युवकों की तलाशी ली तो उसके पास से नकली सोने की ईंट बरामद र्हुइं। पुलिस दोनों आरोपियों को बाइक सहित पकड़ लाई। पुलिस द्वारा पूछताछ में दोनों सदस्यों ने एक और नकली सोने की ईंट बरामद कराई। पुलिस ने टटलू गिरोह के दोनों सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज करके उन्हें अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन