फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Strangled with shoelaces

जूते के फीते से गला घोंटकर हत्या

Thu, 12 May 2016 05:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल Updated Thu, 12 May 2016 05:12 PM IST
विज्ञापन
Strangled with shoelaces
मर्डर

कैंप थाना क्षेत्र के कैलाश नगर में बुधवार की सुबह करीब एक 28 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ। मृतक के गले पर जूते का फीता कसा हुआ था। पुलिस ने हत्या व शव को खुर्द-बुर्द करने का केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन

कैंप थाना एसएचओ सब इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार के अनुसार बुधवार की सुबह उन्हें सूचना मिली थी कि अलीगढ़ रोड स्थित कैलाश नगर में एक युवक का शव पड़ा हुआ है।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन कोई भी मृतक को पहचान नहीं पाया। 

एसएचओ रविंद्र के अनुसार मृतक के गले पर गला घोंटने के निशान थे और जूते का फीता लिपटा था। इसके अलावा चेहरे पर भी चोट का निशान था। शव की हालत देखकर प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा था कि हत्या कहीं और करके शव को यहां डाला गया होगा। उनके अनुसार शव की हालत से प्रतीत होता है कि मृतक किसी कंपनी आदि में लेबर का कार्य करता रहा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएचओ के अनुसार मृतक स्लेटी रंग की पैंट, काली धारीदार शर्ट व पैरों में नीले रंग के जूते पहने हुए है। मृतक के पास से ऐसा कुछ बरामद नहीं हुआ है, जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस ने मामले में हत्या व पहचान छिपाने के लिए शव को खुर्दबुर्द करने सहित संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। शव को शिनाख्त व पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है।
                  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed