{"_id":"6621b438bba6f6d1f662f2ec5531e749","slug":"slinks-home-from-indecency-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर महिला से छेड़छाड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर महिला से छेड़छाड
होडल, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2016 06:46 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने एक महिला के बयान पर दो लोगों के खिलाफ घर में घुसकर छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
लेडी हैडकांस्टेबल सुनीता के अनुसार शहर की एक कॉलोनी निवासी एक महिला ने शिकायत में कहा कि चार जनवरी को वह घर पर अकेली थी। उसी दौरान अंबाला निवासी नीरज व बिजेंद्र जबरदस्ती उसके घर में घुस आए व उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। महिला का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। आरोपी फरार हैं, पुलिस केस की तफ्तीश कर रही है।