फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   report file

कर्मचारी पर लाखों की धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Wed, 27 Apr 2016 10:34 PM IST
palwal
palwal Updated Wed, 27 Apr 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
report file
रुपये - फोटो : DEMO Pics

एक निजी कंपनी के कर्मचारी पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगा है। कंपनी से बैंक में पैसे जमा कराने गए कर्मचारी ने न तो बैंक में रुपये जमा कराए और न ही कंपनी में वापस लौटा। घटना 25 अप्रैल की है, केस दर्ज कर कैंप थाना पुलिस तफ्तीश कर रही है। 

विज्ञापन


हथीन थाना क्षेत्र के गांव मढनाका निवासी हरीश कुमार पुत्र तुलसीराम ने शिकायत दी है कि वह पलवल के जवाहर नगर कैंप स्थित डेलीवेली कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत है। फरीदाबाद की डबुआ कॉलोनी निवासी राकेश भी कंपनी में कर्मचारी है।
विज्ञापन


हरीश द्वारा दी गई शिकायत में कहा गया है कि सोमवार को राकेश कंपनी से 12 लाख 83 हजार 958 रुपये की नगदी लेकर महर्षि दयानंद चौक स्थित एचडीएफसी बैंक में जमा कराने गया था, लेकिन बैंक बंद होने के समय तक वह वापस नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब बैंक में पता किया तो पता चला कि बैंक में पैसे जमा नहीं हुए हैं। बाद में जब राकेश की तलाश की गई तो उसका भी कुछ पता नहीं चला और उसका मोबाइल फोन भी बंद मिला। कैंप थाना पुलिस केस दर्ज कर छानबीन कर रही है। 
                

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed