{"_id":"591b3e464f1c1bcc3bf23e36","slug":"or-try-to-kill-poisonous-substances-in-cold-drinks","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोल्ड ड्रिंक में जहरीला पदार्थ मिलाकर मारने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोल्ड ड्रिंक में जहरीला पदार्थ मिलाकर मारने की कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 May 2017 04:41 PM IST
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंप थाना क्षेत्र के अंतर्गत दो लोगों ने एक व्यक्ति को कोल्ड ड्रिंक में जहरीला पदार्थ पिलाकर उसकी जान लेने का प्रयास किया। पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी अभयपाल ने बताया कि पलवल की मोती कालोनी निवासी डॉक्टर मनीष ने शिकायत दी है की लगभग चार पांच महीने पहले उसकी मुलाकात कानूनगो मोहल्ला निवासी मनोज से हुई थी। वह और उसका लड़का तुषार लोन दिलाने का काम करते हैं। उसने बताया कि उन्होंने अपना लोन कराने के लिए तीन लाख पचास हजार रुपये और अपने प्लाट के कागज दिए थे लेकिन वह लोन नहीं करवा सके।
विज्ञापन
जब उन्होंने अपने रुपये वापस मांगे तो उन्होंने वापस नहीं दिए और उल्टा जान से मारने की धमकी देने लगे। वह गत 4 मई को किसी काम से कोर्ट गए थे, जब वह वापस आ रहे थे तो रास्ते में मनोज और एक अन्य गाड़ी लेकर मिले और उसे हिसाब करने की बात कहकर गाड़ी में बैठा लिया और कोल्ड ड्रिंक पीने को दी। इसमें कोई जहरीली चीज मिली हुई थी।
विज्ञापन
उसे पीकर मेरी तबीयत खराब होने लगी और उसने मुझे गाड़ी से नीचे उतार दिया और मैं बेहोश हो गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।