{"_id":"58987e6f4f1c1b224a3781fc","slug":"nakli-eet","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली सोने की ईंट थमाकर ले गए दो लाख, मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकली सोने की ईंट थमाकर ले गए दो लाख, मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Feb 2017 07:17 PM IST
विज्ञापन
Gold Souk
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र में नकली सोने की ईंट के बदले लाखों रुपये की ठगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। शनिवार की रात हसनपुर चौक के निकट जंगल में दो ठग दो लोगों को नकली सोने की ईंटों को असली बताकर दो लाख रुपये की ठगी करके फरार हो गए। घटना का खुलासा उस समय हुआ जब उन्होंने ईंटों की जांच कराई जो कि नकली निकली। अपने साथ हुई इस प्रकार ठगी के बाद पीड़ितों ने मामले की सूचना थाना पुलिस को दी।
गांव संडूर कर्नाटका निवासी कादर अली ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गोवा में किसी कंपनी में नौकरी करता है। उसके साथ ही एक साथी केशव निवासी मदनीपुर वैस्ट बंगाल भी नौकरी करता है। कुछ दिनों पहले एक व्यक्ति का केशव के मोबाइल पर फोन आया कि उसके पास कुछ सोना है जिसे वह बहुत कम कीमत पर बेचना चाहता है। केशव ने यह बात उसे बताई। इसके बाद ठगों ने उक्त दोनों व्यक्तियों को होडल के हसनपुर चौक के निकट बुला लिया और जांच के लिए सोने की ईंट का
सैंपल दे दिया। जब उक्त व्यक्तियों ने उक्त सोने की जांच कराई तो वह असली सोने की बताई गई। शिकायत में बताया कि 3 फरवरी को ठगों का दोबारा से पीड़ितों के पास फोन आया। इसी बीच उनका सौदा तय हो गया। ठगों ने दोनों व्यक्तियों को हसनपुर चौक के निकट बुला लिया और यहां मिले दो ठगों ने उक्त दोनों व्यक्तियों को सोने की दो ईंट थमा दीं। उनके बदले दो लाख रुपये लिए और चले गए। उक्त दोनों व्यक्तियों ने जब उन सोने की ईंटों की जांच की तो वह नकली निकलीं। पीड़ितों ने पुलिस को शिकायत में बताया कि जिन ठगों के फोन उनके पास आए थे, उन्हाेंने अपने नाम आजाद व वहीद निवासी गांव नगला सिरोली कोसीकला बताया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।