फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Woman accused of theft arrested

Rewari News: चोरी की आरोपी महिला गिरफ्तार, 24 हजार की नकदी बरामद

Wed, 26 Aug 2026 11:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 26 Aug 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Woman accused of theft arrested
रेवाड़ी। मंदिरों और भीड़ वाले स्थानों पर चोरी की आरोपी महिला गांव धामलाका निवासी निर्मला को पुलिस ने गिरफ्तार कर 24,900 रुपये नकद बरामद किए हैं।
विज्ञापन

गांव चांदनवास निवासी शीला देवी ने 25 अगस्त को शिकायत दी थी कि वह हनुमान मंदिर में दर्शन के लिए गई थीं। वह लाइन में लगी थीं। इसी दौरान एक महिला ने उनके बैग की जिप खोलने का प्रयास किया। संदिग्ध महिला उसके पीछे-पीछे शनि मंदिर और बाबा मोहन राम मंदिर तक गई। दर्शन के बाद बैग जांचने पर उसमें रखे 20 हजार रुपये गायब मिले।
मंदिर समिति की मदद से पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली, जिसमें संदिग्ध महिला बैग से छेड़छाड़ करती दिखाई दी। पुलिस ने आरोपी को रेवाड़ी बस स्टैंड के पास से पकड़ लिया। आरोपी महिला ने एक गारमेंट्स की दुकान से मोतला कलां निवासी एक महिला के बैग से पांच हजार रुपये चोरी करने की बात भी स्वीकार की।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों मामलों में 24,900 रुपये बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ पहले भी थाना मॉडल टाउन में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। पुलिस ने लोगों से भीड़भाड़ वाले स्थानों पर नकदी व सामान का विशेष ध्यान रखने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed