फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   looted 6 lakhs

बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूटे रुपये 3.46  लाख

Mon, 11 Jul 2016 04:03 PM IST
palwal
palwal Updated Mon, 11 Jul 2016 04:03 PM IST
विज्ञापन
looted 6 lakhs
- फोटो :

ठेके से उगाई करने जा रहे एक व्यक्ति से दो बाइक पर सवार बदमाश हथियार के बल पर लाखों रुपये की नगदी लूटकर फरार हो गए। पीड़ित व्यक्ति ने मामले की सूचना हसनपुर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने दो नामजद सहित छह बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


सब इंस्पेक्टर सूरज भान के अनुसार औरंगाबाद निवासी सुखबीर के गांव भिडूकी, बांसवा व अन्य गांवों में शराब के ठेके हैं। शनिवार को सुखबीर ठेकों से कलेक्शन के लिए अपनी कार लेकर निकला था। कुछ ठेकों से कलेक्शन करने के बाद जब सुखबीर गांव बांसवा के ठेके की ओर जाने लगा तो रास्ते में दो बाइक पर सवार छह बदमाशों ने अपनी बाइक आगे लगाकर उसका रास्ता रोक लिया।
विज्ञापन


 बदमाशों ने सुखबीर पर हथियार तानकर रुपये देने के लिए कहा। जब सुखबीर ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की ओर रुपयों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए।  सुखबीर ने मामले की सूचना हसनपुर थाना पुलिस को दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुखबीर ने पुलिस को बताया कि बदमाशों द्वारा लूट गए बैंग में तीन लाख 46 हजार रुपये की नगदी थी। उसने बताया कि बदमाशों के साथ उनके दो नौकर भी शामिल थे जिन्हें उन्होंने कुछ रोज पहले नौकरी से निकाल दिया था।



पुलिस ने पीड़ित सुखबीर के बयान पर भिडूकी निवासी महेंद्र, लालू व चार अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed