{"_id":"580b4d2e4f1c1bf83d702e62","slug":"loot-on-nh-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने लूटे 30 हजार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने लूटे 30 हजार
palwal
Updated Sat, 22 Oct 2016 05:03 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
एनएच-2 पर गौडोता चौक के पास से बाइकों पर सवार बदमाशों ने ऑटो रिक्शा सवार एक युवक से हजारों रुपये की नगदी लूटकर ली व फरार हो गए। मामले में पुलिस को शिकायत दे दी गई है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार गांव आली ब्राह्मण निवासी अशोक कुमार बृहस्पतिवार शाम ऑटो रिक्शा में होडल के लिए आ रहा था।
विज्ञापन
बावरी मोड़ के समीप से चार बाइकों पर सवार सात-आठ बदमाश पीछे लग गए व गौडोता चौक फ्लाईओवर के समीप ऑटो को रुकवा लिया। जहां अशोक ने उनका विरोध किया तो बदमाश उसके साथ मारपीट करके छीनाझपटी करने लगे। अशोक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बदमाश उनकी जेब से तीस हजार रुपये की नगदी लूटकर फरार हो गए। होडल थाना एसएचओ सुनील कादियान का कहना है कि घटना की तफ्तीश की जा रही है, जांच के बाद जैसा सामने आएगा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन