{"_id":"5752b5fe4f1c1bd649109924","slug":"loot-in-food-mill","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलेक्ट्रीशियन की हत्या कर लूटे 9.25 लाख ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इलेक्ट्रीशियन की हत्या कर लूटे 9.25 लाख
palwal
Updated Sat, 04 Jun 2016 04:42 PM IST
विज्ञापन
कंपनी के कक्ष में फैला सामान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएच-2 स्थित बाबरी मोड़ के समीप स्थित एक फूड मिल में अज्ञात बदमाशों ने वहां कार्यरत एक कर्मचारी की हत्या कर 9.25 लाख की राशि लूट ली। आरोपी कर्मचारी के हाथ-पैर बांधकर उसे मिल के कार्यालय की गद्दी पर डाल गए। घटना की सूचना मिलने पर डीएसपी ने पुलिस बल सहित पहुंच कर मौके का जायजा लिया व शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार यूपी के जिले मुजफ्फरनगर का निवासी पवन पुत्र सुंदर लाल गोयल फूड प्रोडेक्ट एवं मिल में बतौर इलैक्ट्रीशियन कार्यरत थे। बृहस्पतिवार की रात पवन अपने साथी कल्लू पुत्र साधूनाथ निवासी निकोमपुर के साथ टीवी देख रहे थे। कल्लू के अनुसार रात करीब 11.30 बजे तक दोनों ने टीवी देखा। इसके बाद कल्लूू मिल में अलग से बने एक कमरे में सोने के लिए चला गया जबकि पवन दूसरे कमरे में चला गया।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह कल्लू ने मिल मालिक जवाहर गोयल को सूचना दी कि जिस कमरे में पवन सोया था, उस कमरे का सारा सामान अस्त व्यस्त पड़ा हुआ है और पवन के हाथ पांव बंधे पडे़ हैं। कमरे के निकट गद्दी वाले कमरे में रखी अलमारी का ताला भी टूटा पड़ा है।
विज्ञापन
मामले की सूचना मिलते ही डीएसपी भगतराम, होडल थाना एसएचओ अश्वनी कुमार व पुन्हाना मोड़ चौकी प्रभारी सुरेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव की जांच की तो उसके गले और सिर पर चोट के निशान थे और उसके पैर व हाथ पीछे की तरफ बंधे हुए थे।
मिल मालिक जवाहर गोयल के अनुसार तिजौरी में रखे 9.25 लाख रुपये भी गायब थे। गोयल के अनुसार शुक्रवार की सुबह तकादा देने के लिए रकम को तिजौरी में रखा गया था। पुलिस ने गोयल के बयान पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
डीएसपी भगतराम ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। एफएसएल टीम व डॉग स्वाक्यड टीम को भी मौके पर बुलाकर जांच की गई है। पुलिस कई पहलुओं से जांच कर रही है, शीघ्र ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।