{"_id":"57764fc44f1c1b797179b1bc","slug":"if-prevented-from-standing-in-the-street-shot","type":"story","status":"publish","title_hn":" गली में खड़े होने से रोका तो गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गली में खड़े होने से रोका तो गोली मारी
अमर उजाला ब्ययूराो
Updated Fri, 01 Jul 2016 04:41 PM IST
विज्ञापन
गाोली मारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर थाना क्षेत्र के गांव बघौला में रात के समय गली में खड़े तीन युवकों को यहां खड़े होने से रोकना एक युवक को भारी पड़ गया। रोकने पर तीनों में से एक युवक ने रोकने वाले युवक को फायर कर घायल कर दिया। घायल युवक ने शोर मचाते हुए जैसे-तैसे एक युवक को मौके पर दबोच लिया, लेकिन उसके दो साथी मौके से भागने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन
सदर थाना पुलिस ने घायल की शिकायत पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके दो अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर ले लिया है। सदर थाना एसएचओ संदीप मोर के अनुसार गांव बघौला निवासी प्रीतम पुत्र गंगा ने शिकायत दी है कि बुधवार की रात वह गली में अपने पिता के साथ सोया हुआ था। उसी दौरान एक बाइक पर तीन युवक गली में इधर-उधर चक्कर लगा रहे थे।
विज्ञापन
प्रीतम ने उनसे गली में घूमने का कारण पूछा तो उक्त युवक ने उसे गोली मारकर घायल कर दिया। घायल प्रीतम ने जैसे-तैसे युवक को मौके पर दबोच लिया और शोर सुनकर उसके दो अन्य साथी मौके से भाग खड़े हुए। पकड़े गए युवक ने खुद को गांव जनौली निवास अभिषेक पुत्र बिल्लू बताया। पुलिस ने पीड़ित कि शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन