{"_id":"579b41df4f1c1b211521e0e4","slug":"holachap-hasanpur-a-doctor-s-seal","type":"story","status":"publish","title_hn":" हसनपुर में एक झोलाछाप डॉक्टर का क्लीनिक सील","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हसनपुर में एक झोलाछाप डॉक्टर का क्लीनिक सील
अमर उजाला ब्ययूराो
Updated Fri, 29 Jul 2016 05:17 PM IST
विज्ञापन
सील
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को माहौली रोड स्थित एक झोलाछाप ड़ॉक्टर की क्लीनिक पर छापामारी की। विभागीय टीम यहां से बरामद हुई दवाइयों को अपने साथ ले गई और क्लीनिक को सीज कर दिया। उधर, कार्रवाई देख अन्य झोलाछाप डॉक्टरों में हड़कंप मच गया और वह अपनी दुकानों को बंद कर फरार हो गए।
विज्ञापन
जिला स्वास्थ्य विभाग को कस्बा हसनपुर में झोलाछाप डॉक्टरों द्वारा रोगियों को लूटने की लगातार शिकायतें मिल रहीं थीं। शिकायत पर जिला सीएमओ ने बृहस्पतिवार को डिप्टी सीएमओ डॉ. जेपी प्रसाद व डॉ. सरफराज के नेतृत्व में एक टीम हसनपुर के लिए रवाना कर दी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहले हसनपुर सरकारी अस्पताल के मनोज कुमार को साथ लेकर क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टरों की तलाश के लिए निकल गई।
विज्ञापन
विभागीय टीम ने माहौली रोड स्थित एक झोलाछाप डॉक्टर की दुकान पर छापामारी की। टीम ने क्लीनिक को सीज कर दिया और वहां से बरामद दवाएं अपने साथ ले गई। डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीम इन झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ समय-समय पर कार्रवाई करती रहेगी।
विज्ञापन