फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   nine food inspectors are arressted

फर्जी फूड इंस्पेक्टरों का गैंग दबोचा, नौ को भेजा जेल

Mon, 04 Jul 2016 04:19 PM IST
palwal
palwal Updated Mon, 04 Jul 2016 04:19 PM IST
विज्ञापन
nine food inspectors are arressted
हसनपुर पुलिस की गिरफ्त में नकली फूड इंस्पैक्टर। - फोटो : अमर उजाला

 पुलिस ने फर्जी फूड इंस्पेक्टर गैंग के नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। यह फर्जी फूड इंस्पेक्टर सैंपल भरने के नाम पर व्यापारियों से अवैध वसूली करते थे। इनके निशाने पर मुख्य रूप से हलवाई की दुकान करने वाले व्यापारी रहा करते थे। 

विज्ञापन


हसनपुर थाना पुलिस ने शनिवार की शाम कार्रवाई करते हुए इन्हें गिरफ्तार किया। इनका मास्टरमाइंड पुलिस को गच्चा देकर फरार हो गया। रविवार को पुलिस ने सभी आरोपियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 
विज्ञापन


एएसआई विजयपाल के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग पिछले कई दिनों से जिले में फूड इंस्पेक्टर बनकर शहर के दुकानदारों से, जिसमें खास कर मिष्ठान भंडार की दुकानों व परचून की दुकानों पर जाकर सामान के सैंपल भरते थे। कथित इंस्पेक्टर कुछ ही समय बाद दुकानदारों से जाकर कहते थे कि आपका सैंपल फेल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वह लोग दुकानदारों को कहते थे कि सैंपल फेल होने की एवज में दो साल की कैद हो जाएगी और दो लाख जुर्माना भी भरना पड़ेगा। इन बातों से दुकानदार घबरा जाते थे और बचाव की गुहार लगाते थे। बाद में इनका ही कोई एक व्यक्ति दुकानदारों से ले-देकर सैटिंग कराने की बात करता था और दुकानदारों से 20 से 30 हजार में फाइनल सेटिंग की जाती थी। 

पुलिस के अनुसार यह लोग कई महीनों से यह काम कर रहे थे। शनिवार की शाम को इन लोगों ने बाजार में सैंपल भरने शुरू किए। जब यह कथित फूड इंस्पेक्टर बीएमबी मिष्ठान भंडार पर पहुंचे तो दुकान के मालिक राजगोपाल को इन पर शक हुआ, जिस पर राजगोपाल ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो यह सभी लोग दुकानदार से बहस कर रहे थे। 

एएसआई विजयपाल के अनुसार उक्त इंस्पेक्टरों ने सिविल वर्दी में पहुंचे पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों से भी पूछे जाने पर रौब गांठने का प्रयास किया। इस पर पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया।


हिरासत में प्राथमिक पूछताछ में आरोपियों ने खुद को कृष्ण कुमार गांव खरौट जिला मथुरा यूपी, राजेंद्र सिंह, नरबीर, लोकेश व सुरेंद्र चारों निवासी गांव नगला हसनपुर जिला मथुरा, उत्तम निवासी गांव जटौली, हसनपुर, संदीप निवासी कैलाश नगर पलवल, सुन्दर निवासी गांव डकोरा, होडल तथा भगत सिंह निवासी गांव सोंध, होडल का बताया।

आरोपियों ने बताया कि सारे गोरखधंधे का मास्टर माइंड मनोज कुमार निवासी गांव चांदहट जिला पलवल है। मुख्य आरोपी पुलिस को गच्चा देकर फरार हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed