{"_id":"579f29194f1c1bde762b93cf","slug":"attempt-loot","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरिंग कर व आंखों में मिर्च झोंक व्यापारी से नगदी लूटने का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फायरिंग कर व आंखों में मिर्च झोंक व्यापारी से नगदी लूटने का प्रयास
palwal
Updated Mon, 01 Aug 2016 04:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे के मेन बाजार में शनिवार की रात बदमाशों ने एक व्यापारी की आंखों में मिर्च झोंककर नगदी लूटने का प्रयास किया। व्यापारी द्वारा विरोध करने पर बदमाशों ने हवाई फायर कर नगदी से भरा बैग लूट लिया। गोली की आवाज सुनकर पड़ोस के दुकानदार मौके पर पहुंच गए, जिन्हें देख बदमाश बैग फेंककर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
शनिवार की रात को मेन बाजार के व्यापारी कैलाश व उनका भतीजा मनीष अपनी दुकान बंद कर घर जा रहे थे। जब चाचा-भतीजा दाऊजी वाली गली में पहुंचे तो पीछे से एक बाइक पर आए तीन बदमाशों ने उन दोनों की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर नगदी का थैला छीनने का प्रयास किया। सफल ना होते देख बदमाशों ने हवाई फायर किया व बैग लूटकर भागने लगे।
विज्ञापन
लेकिन फायर की आवाज सुनकर आस-पास के दुकानदार भी मौके पर पहुंच गए। लोगों को आता देख बदमाश नगदी भरा बैग वहीं फेंक कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कैलाश की शिकायत पर बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना एसएचओ देवेंद्र कुमार के अनुसार बदमाशों की शिनाख्त व गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन