फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   बाइकों की टक्कर में युवक की मौत

बाइकों की टक्कर में युवक की मौत

Sun, 23 Sep 2018 11:20 PM IST
Updated Sun, 23 Sep 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
बाइकों की टक्कर में युवक की मौत
बाइक की टक्कर में युवक की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। गांव कलवाका के समीप शनिवार की देर शाम बाइक सवार एक युवक को सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और बाइक चालक मौके से फरार हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए पलवल के नागरिक अस्पताल में ले जा गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

जांच अधिकारी कृष्ण लाल के अनुसार गांव कलवाका निवासी मनोज ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि बीती देर शाम उसका बड़ा भाई रोहताश बाइक पर सवार होकर गांव जेन्दीपुरा से घर आ रहा था। जैसे ही वह गांव में बने देलाना मंदिर के समीप पहुंचा। तो सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसको टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गए और बाइक चालक मौके से फरार हो गया। जिसको उपचार के लिए पलवल के नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बाइक के नंबर के आधार पर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed