फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   बाइक चोर गिरोह के दो सदस्य चढ़े पुलिस के हत्थे

बाइक चोर गिरोह के दो सदस्य चढ़े पुलिस के हत्थे

Sun, 23 Sep 2018 11:20 PM IST
Updated Sun, 23 Sep 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
बाइक चोर गिरोह के दो सदस्य चढ़े पुलिस के हत्थे
बाइक चोर गिरोह के दो युवक पुलिस के हत्थे चढ़े
विज्ञापन

पलवल। शहर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर हथीन मोड़ के समीप से बाइक चोर गिरोह के दो युवक गिरफ्तार किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन चोरी की बाइक भी बरामद की हैं। जांच अधिकारी संजय कुमार के अनुसार शनिवार को रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हथीन मोड़ के समीप बाइक चोरी गिरोह के सदस्य खड़े हैं। जोकि बाइक चोरी करने की फिराक में खड़े हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके से काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन चोरी की बाइक को बरामद किया है। आरोपियों की पहचान गांव ककराली निवासी संदीप व एक अन्य नाबालिग लड़के के तौर पर की गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है और आरोपियों से और कई खुलासे होने की संभावना है।


लूट की साजिश रचते तीन गिरफ्तार
- आरोपियों ने चोरी और लूट की कई वारदात को दिया अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। शहर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बस स्टैंड के समीप से लूट की साजिश रचते एक गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले भी कई बार चोरी और लूट की कई वारदात को अंजाम दे चुके हैं। जांच अधिकारी संजय कुमार के अनुसार शनिवार रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बस स्टैंड के समीप काले रंग की स्कूटी पर तीन युवक बैठे हुए हैं। जोकि लूट की योजना बना रहे हैं। पुलिस ने सूचना मिलते ही तीनों आरोपियों को मौके से काबू कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से गहनता से पूछताछ के दौरान पता चला है कि तीनों आरोपी गत 20 सितंबर को सरस्वती कालेज के समीप किसी काम से शहर की तरफ े गांव आलहापुर निवासी रवि कुमार से उसका पर्स व फोन लूटकर फरार हो गए थे। इसके अलावा तीनों आरोपियों ने गत 20 सितंबर की देर रात रसूलपुर चौक स्थित भड़ाना स्टूडियो की दुकान का शटर तोड़कर कर दुकान में रखे हुए तीन कैमरों , एक एलईडी व कंप्यूटर भी चोरी किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट की रकम व चोरी का सामान बरामद किया है। आरोपियों की पहचान सरलागढ़ निवासी कुलदीप , हथीन गेट मीट मार्केट निवासी दीपचंद व मिंडकौला निवासी अमित के तौर पर हुई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों से और भी कई खुलासे होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed