फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   crime

मामले में लिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से परिजनों में रोष

Fri, 27 Aug 2021 10:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
crime
होडल। गांव भुलवाना में 31 जुलाई को कहासुनी के मामले में युवक की हुई मौत के मामले में मृतक के परिजनों ने पुलिस पर 10 हजार रुपये लेने का आरोप लगाया है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि पुलिस द्वारा गाड़ी के नाम पर उनसे 10 हजार रुपये लेने के बाद भी आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है। पुलिस को आरोपियों की गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर देने के बावजूद अभी तक गाड़ी तक को बरामद नहीं किया है।
विज्ञापन

मृतक तुहीराम उर्फ पप्पी के परिजनों ने शुक्रवार को स्थानीय विश्राम गृह में पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि 31 जुलाई को तुहीराम अपने बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर गांव भुलवाना से होडल स्थित अपनी दूध की डेरी पर जा रहे थे। गांव में ही स्कूल की दो बसें आमने सामने से आने के कारण रास्ता बन्द हो गया था। उसी समय पीछे से बाइक सवार दो युवकों ने साइड से हटने के लिए उनके साथ गाली गलौज शुरू कर दी थी। बाद में 7-8 युवक गाड़ी और बाइकों पर सवार होकर अचानक घर में घुसे और तुहीराम को कमरे से खींच कर मारपीट की जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों का कहना था कि पुलिस ने दो नामजद सहित अन्य के खिलाफ हत्या का मामला तो दर्ज कर लिया, लेकिन एक महीने बीतने के बाद भी किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक की पत्नी शांतिदेवी, मुरारीलाल, ओमप्रकाश, विशाल, तोताराम, राधारमन, लखनलाल हरीशंकर ने बताया कि इस मामले को लेकर वे थाना प्रभारी, डीएसपी, जिला पुलिस अधीक्षक, स्थानीय विधायक जगदीश नायर व केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर से मिल चुके हैं, लेकिन अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों द्वारा केवल झूठा आश्वासन दिया जा रहा है। मामले में लिप्त आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। मृतक के परिजनों ने थाना प्रभारी पर उनसे गाड़ी के नाम पर 10 हजार रुपये लेने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही गृहमंत्री से मिलेंगे।

इस बारे में थाना प्रभारी सुरेंद्र राठी का कहना है कि उनके ऊपर गलत आरोप लगाए जा रहे हैं। मुकदमा दर्ज है तथा आरोपी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
------रोशन लाल----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed