फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Cousin shot, uncle seriously injured

Palwal News: ममेरे भाई को मारी गोली, मामा को गंभीर रूप से किया घायल

Tue, 02 Jan 2024 11:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jan 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Cousin shot, uncle seriously injured
फोटो कैप्शन
विज्ञापन

02पीएएलपी1- हमले में घायल हुआ युवक रणजीत।
------
- घायलों को निजी अस्पताल में किया भर्ती, हालत गंभीर

संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। पुरानी कहासुनी के चलते युवकों ने अपने मामा व ममेरे भाई पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने ममेरे भाई के पैर में गोली मार दी, जबकि अपने मामा पर भी कुल्हाड़ी व हथौड़ा से वार कर अधमरा कर दिया। आरोपी बाप-बेटे को मरा हुआ समझकर मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायलों को उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। गदपुरी थाना पुलिस ने घायल के भाई की शिकायत तीन नामजद सहित आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
गदपुरी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजवीर सिंह के अनुसार गांव यादूपुर निवासी प्रेमचंद ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसके पास फोन आया कि उसके भाई रंजीत और पिता चमनलाल महेशपुर और यादूपुर के बीच में लहूलुहान अवस्था में पड़े हुए हैं। वह तुंरत मौके पर पहुंचा। उसने देखा कि उसका भाई रणजीत और पिता चमनलाल लहूलुहान अवस्था में खेत में पड़े हुए हैं। उसके भाई रणजीत के पैर में गोली लगी हुई थी। वह राहगीरों की मदद से दोनों को लेकर जिला नागरिक अस्पताल के लिए चल दिया। रास्ते में उसके पिता ने बताया कि वह बाइक से दवाई लेकर आ रहे थे। रास्ते में गांव अल्लीका के समीप एक गाड़ी ने उनका रास्ता रोक लिया। गाडी की नंबर प्लेट पर मिट्टी लगी हुई थी। गाड़ी में उनकी बहन का लड़का अरुण, तरुण और गंगाराम के साथ चार-पांच व्यक्ति उतरे। उन्होंने हाथों में कुल्हाड़ी, रॉड और हथौड़ा लिए हुए थे। आरोपियों ने कुल्हाड़ी, रॉड और हथौड़ा से उनपर हमला कर दिया। आरोपी तरुण ने बंदूक निकालकर रणजीत के पैर में मार दी। आरोपी दोनों को मरा हुआ समझकर मौके से फरार हो गए। दोनों घायलों को लेकर जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से दोनों की हालत गंभीर होने के चलते हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। दोनों का उपचार निजी अस्पताल में चला रहा है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके पिता की काफी समय पहले आरोपियों से कहासुनी हो गई थी, जिसके चलते उन्होंने हमला किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed