{"_id":"68262779fee80e04d206dc7a","slug":"complaint-given-in-cm-window-and-police-station-no-case-registered-no-solution-found-palwal-news-c-24-1-as11003-114528-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: सीएम विंडो व थाने में दी शिकायत, न दर्ज हुआ केस न मिला समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: सीएम विंडो व थाने में दी शिकायत, न दर्ज हुआ केस न मिला समाधान
विज्ञापन
3.38 लाख की ठगी का मामला, 17 अप्रैल को कर्जा दिलाने के नाम पर की गई थी वारदात
संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। सरकार आम आदमी की शिकायतों का तुरंत समाधान करने की घोषणा आए दिन करती है। इसके लिए समाधान शिविर लगाए जाते हैं, सीएम विंडो की सुविधा दी जाती है। सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं का जब पीड़ित लाभ लेने जाते हैं तब उन्हें समाधान तो नहीं दूर शिकायत दर्ज भी नहीं की जाती है। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण क्षेत्र के चार शिकायत कर्ताओं बाबूपुर निवासी शहजाद, शहीद, मैमुना एवं लड़माकी निवासी तालीम का है।
जानकारी के अनुसार, उक्त चार पीड़ितों से एक व्यक्ति ने निजी बैंक से कर्जा दिलाने का झांसा देकर तीन लाख 38 हजार 300 रुपये ठग लिए। आरोपी ने पीड़ितों से पैन कार्ड,आधार कार्ड, जमीन की रजिस्ट्री एवं अन्य कागजात भी ले लिए। इस संदर्भ में पीड़ितों ने 17 अप्रैल को हथीन थाना में शिकायत दी, जिसकी पावती रसीद नंबर 58 भी है, जोकि बुक नंबर 15 पर दर्ज है। इसी प्रकार पीड़ितों ने सीएम विंडो पर भी शिकायत नंबर 37782 पर दर्ज कराई।
इसके बावजूद आज तक हथीन थाना पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। पीड़ित शहजाद ने बताया कि उनको डीएसपी मोहिंदर सिंह ने अपने कार्यालय पर बुलाकर जानकारी भी ली। उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने एसपी वरुण सिंगला को भी पत्र लिखकर भी शिकायत की है। पीड़ित ने बताया कि वे केस दर्ज कराने के लिए वे भटक रहे हैं। आज तक सुनवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
समाधान शिविर में आईं सभी शिकायतों को गंभीरता से लें अधिकारी : डीएमसी
पलवल। डीएमसी मनीषा शर्मा ने बृहस्पतिवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में समाधान शिविर की अध्यक्षता की। उन्होंने बताया कि सभी विभागों के अधिकारी समाधान शिविर में मौजूद रहकर लोगों की समस्याओं को सुनते हैं और उनका मौके पर ही निवारण करवाते हैं। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर केवल एक प्रशासनिक औपचारिकता नहीं, बल्कि नागरिकों के साथ संवाद का माध्यम है। इस दौरान उन्होंने कई समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को शिविर में आनी वाली शिकायतों को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए हैं। संवाद