{"_id":"613b8d308ebc3e1e655bf466","slug":"civic-amenities-palwal-news-noi6038327190","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबूजी पेंशन दिलवा दो, तीन माह से चक्कर काट रहे हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबूजी पेंशन दिलवा दो, तीन माह से चक्कर काट रहे हैं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल। बाबूजी हमें ये बता दो हमारी पेंशन कब तक मिल जाएगी। तीन महीने हो गए चक्कर काटते हुए। अब तो खर्चा चलाना मुश्किल हो रहा है। बहन-बेटी आती हैं, उन्हें विदा तक नहीं दी जाती। सरकार हर महीने पेंशन दे रही है, लेकिन हमें नहीं मिल रही... यह कहना था समाज कल्याण विभाग कार्यालय में पेंशन न मिलने पर नाराजगी प्रकट करते बुजुर्गों व विधवा महिलाओं का। उनका आरोप था कि बैंकों के आपस में मर्ज होने के बाद से उन्हें पेंशन नहीं मिल रही है। अब न तो बैंक ठीक से जवाब देते हैं और न ही विभाग के अधिकारी। पेंशनधारी बुजुर्गों ने विभाग कार्यालय पर हंगामा भी किया। बाद में अधिकारियों ने समझाकर बुजुर्गों को वापिस भेजा।
बता दें कि कुछ महीने पहले ओरिएंटल बैंक आफ कॉमर्स पंजाब नेशनल बैंक में मर्ज हो गई थी। जिस कारण बैंक का आइएफएससी कोड भी बदल गया। इससे जिन बुजुर्गों व विधवाओं की सरकार की तरफ से सम्मान पेंशन बैंक के खाते में आती थी, उनकी पेंशन आनी बंद हो गई। हालांकि समाज कल्याण विभाग उन खातों को ठीक करा रहा है, लेकिन आज तक ठीक नहीं हो पाया है। आज भी 8479 पेंशनधारी ऐसे हैं, जिन्हें तीन माह से पेंशन नहीं मिल रही है। ये पेंशन धारी बैंक में अपने खाते को सही कराने के लिए तो चक्कर काट ही रहे हैं, साथ ही समाज कल्याण विभाग के कार्यालय में भी चक्कर काट रहे हैं।
-------
मैं पिछले तीन महीने से पेंशन पाने को भटक रही हूं, पर अभी तक पेंशन नहीं मिली है। अधिकारी बैंक में भेज देते हैं और बैंक वाले अधिकारियों के पास। पैसे न होने के कारण बहन-बेटियों को विदा भी नहीं दे पाई। सरकार से आ रही पेंशन ही नहीं मिल रही है। -गंगादेई, बुुजुर्ग
विज्ञापन
-------
तीन महीने से पेंशन नहीं मिल रही है। सरकार पेंशन दे रही है, लेकिन समाज कल्याण विभाग व बैंकों के अधिकारियों की लापरवाही से सैकड़ों बुजुर्ग रोज चक्कर काट रहे हैं। न तो उनके खातों को ठीक किया जा रहा है और न ही आइएफएससी कोड को ठीक किया जा रहा है। -जगनलाल, पेंशनधारी
-------
बैंकों के आपस में मर्ज होने से यह समस्या बनी हुई है। जल्द से जल्द इसका समाधान करा दिया जाएगा। सरकार की तरफ से जिन लाभार्थियों को पेंशन नहीं मिल रही है, उन्हें जल्द पेंशन दिलवाई जाएगी। विभाग के अधिकारियों को बुजुर्गों की इस समस्या को दूर कराने के आदेश दे दिए हैं।
-अनीता देवी, जिला समाज कल्याण अधिकारी पलवल
फोटो 10पीएएलपी-11,12,13,14,15 में है।
कैप्शन: 11- पलवल समाजकल्याण विभाग कार्यालय में पेंशन न मिलने से नाराज होकर पहुंचे बुजुर्गों कम्प्यूटर पर अपनी पेंशन का रिकार्ड दिखाते हुए
कैप्शन:12- पलवल समाज कल्याण विभाग में नाराज बुजुर्गों को समझाते हुए अधिकारी
कैप्शन: 13- गंगादेई
कैप्शन: 14- जगन
कैप्शन: 15-अनीता, जिला समाज कल्याण अधिकारी पलवल