{"_id":"667da322e52204d6480a4e5b","slug":"chief-ministers-flying-squad-raids-ambulance-control-room-palwal-news-c-24-1-snoi1004-107056-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: एंबुलेंस कंट्रोल रूम पर मुख्यमंत्री उड़न दस्ता ने मारे छापे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: एंबुलेंस कंट्रोल रूम पर मुख्यमंत्री उड़न दस्ता ने मारे छापे
विज्ञापन
- अनियमितताओं की शिकायत पर की गई कार्रवाई, कोई खामी नहीं मिली
- रिकॉर्ड जांचा, एंबुलेंस की सुविधाओं का लिया गया जायजा
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिला नागरिक अस्पताल के एंबुलेंस कंट्रोल रूम में अनियमितताओं की शिकायत पर मुख्यमंत्री उड़न दस्ता की टीम ने छापे मारे। करीब सात घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान कंट्रोल रूम का रिकॉर्ड खंगाला गया। स्टाफ की हाजिरी जांची गई। एंबुलेंस में मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया गया। कार्रवाई के दौरान कोई भी कमी नहीं पाई गई। टीम ने रिकॉर्ड कब्जे में ले लिया, जिसकी जांच की जा रही है।
मुख्यमंत्री उड़न दस्ता टीम में शामिल सब इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार ने बताया कि जिला नागरिक अस्पताल के एंबुलेंस कंट्रोल रूम में अनियमितताओं की शिकायतें मिल रहीं थी। बृहस्पतिवार को इंस्पेक्टर जगदीश सौरोत के नेतृत्व में टीम गठित कर छापे मारकर कार्रवाई की गई। सुबह करीब साढ़े नौ बजे टीम जिला नागरिक अस्पताल में बने एंबुलेंस कंट्रोल रूम पहुंची। कंट्रोल रूम के रिकॉर्ड की जांच की। जिले में कुल 33 सरकारी एंबुलेंस होने की बात सामने आई, जिसमें से एक एंबुलेंस हिसार में दुर्घटनाग्रस्त होने की बात सामने आई। वहीं अन्य सभी एंबुलेंस सुचारू मिलीं। टीम ने कर्मचारियों के हाजिरी रजिस्टर की भी जांच की। इस दौरान कोई भी कर्मचारी अनुपस्थित नहीं पाया गया। इसके अलावा उन्होंने कंट्रोल रूम में आने वाले कॉल की भी जानकारी ली। टीम ने नागरिक अस्पताल में मौजूद एंबुलेंसों में मिलने वाली सुविधाओं की भी जांच की। जांच प्रक्रिया के दौरान एंबुलेंस के एसी से लेकर अन्य सुविधाओं को चलवाकर देखा गया।
बता दें कि बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री उड़न दस्ता की टीम ने करीब सात घंटे तक कार्रवाई जारी रखी। इस दौरान अधिकारी-कर्मचारियों में दहशत का माहौल रहा। जो अधिकारी-कर्मचारी नदारद थे, छापेमारी की सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंच गए।