{"_id":"678d381cdc59aba5da0b2184","slug":"chief-ministers-flying-squad-raided-the-depot-found-less-ration-palwal-news-c-1-1-noi1188-2537402-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने डिपो पर मारा छापा, राशन मिला कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने डिपो पर मारा छापा, राशन मिला कम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामला दर्ज, 63 क्विंटल गेहूं, 2.5 क्विंटल चीनी व 15.19 क्विंटल बाजरा मिला कम
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने रविवार को पीरगढ़ी स्थित राशन डिपो का निरीक्षण किया। इस दौरान खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान डिपो धारक के यहां राशन कम पाया गया। हसनपुर थाना पुलिस ने आरोपी डिपो धारक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री उड़नदस्ता को सूचना प्राप्त हुई कि खैरुना निवासी गांव पीर गढ़ी द्वारा सरकारी राशन वितरण करने में अनियमितता बरती जा रही है। खाद्य आपूर्ति विभाग पलवल की टीम को साथ लेकर औचक निरीक्षण करने पर पता चला कि खैरुना को विभाग द्वारा एक राशन डिपो अलॉट किया हुआ है और तीन अन्य राशन डिपो की सप्लाई अटैच की हुई है। कुल चार डिपो का राशन छह स्थानों पर भंडारण किया हुआ है।
रविवार को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के कपिल, रूपचंद खाद्य निरीक्षक, संतोष कुमार व दिनेश कुमार खाद्य उप निरीक्षक की संयुक्त टीम द्वारा खेरुना के सभी राशन डिपो का निरीक्षण किया गया। इस दौरान करीब 63 क्विंटल गेहूं, 2.5 क्विंटल चीनी व 15.19 क्विंटल बाजरा कम पाया गया। अंदेशा है कि राशन डिपो होल्डर द्वारा पात्र व्यक्तियों के गेहूं, बाजरा व चीनी को बाजार की बेच दिया। पुलिस थाना हसनपुर ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।