{"_id":"682627843f23f020fc0d9518","slug":"chief-minister-naib-saini-reached-martyr-dinesh-sharmas-native-village-offered-condolences-to-the-family-palwal-news-c-24-1-as11003-114533-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: मुख्यमंत्री नायब सैनी पहुंचे शहीद दिनेश शर्मा के पैतृक गांव, परिवार को दी सांत्वना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: मुख्यमंत्री नायब सैनी पहुंचे शहीद दिनेश शर्मा के पैतृक गांव, परिवार को दी सांत्वना
विज्ञापन
कहा - प्रदेश के बेटे दिनेश शर्मा के बलिदान पर प्रदेश की जनता को गर्व
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। मुख्यमंत्री नायब सैनी ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान सेना की गोलीबारी में शहीद हुए लांस नायक दिनेश शर्मा के पैतृक गांव नंगला मोहम्मदपुर पहुंचे,जहां उन्होंने शहीद दिनेश शर्मा को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शहीद के पिता दयाचंद व मां मीरा देवी व शहीद की पत्नी सीमा से कहा कि प्रदेश के बेटे दिनेश शर्मा के बलिदान पर प्रदेश की जनता को गर्व है।
इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, खेल मंत्री गौरव गौतम, विधायक हरेन्द्र रामरतन, पूर्व मंत्री जगदीश नायर, पूर्व विधायक दीपक मंगला, भाजपा जिलाध्यक्ष विपिन बैंसला, विश्वकुमार भालू, एडवोकेट राजीव लांबा उनके साथ श्रद्धांजलि सभा में मौजूद रहे। इस दौरान सीएम ने दीपेंद्र हुड्डा द्वारा तिरंगा यात्रा में सभी दलों को शामिल करने के बयान का स्वागत करते हुए कहा की सभी को निमंत्रण है, सभी इस तिरंगा यात्रा में शामिल हों।
सीएम सैनी ने मध्यप्रदेश के सरकार के मंत्री विजय शाह के कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए बयान पर कहा वो हमारी बेटी है हमें उन पर गर्व है। हमारी लड़ाई किसी देश या व्यक्ति से नहीं थी केवल आतंकवाद से थी। हमारी सेना ने पाकिस्तान की सरजमीं पर जाकर आतंकवाद को खत्म करने का काम किया। देश के पीएम ने सेना को आतंकवादियों को मिट्टी में मिलाने के लिए खुली छूट दी ताकि दोबारा सिर न उठा सके। वहीं, मुख्यमंत्री ने कहा कि जो पाकिस्तान ने पहलगाम में निर्दोष लोगों पर गोलियां चलाई और उनकी हत्या की, जिसका जवाब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदेश पर देश की सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान में पनप रहे आतंकवादी ठिकानों को टारगेट कर उनकी जमीन को ध्वस्त किया। सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह हमारी देश की बेटी हैं और उन्होंने इस ऑपरेशन सिंदूर की अगुवाई करके आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त किया।