फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   bridge construction begins on Gurgaon Canal.

Palwal News: वर्षों पुराना इंतजार खत्म, गुड़गांव केनाल पर पुल निर्माण शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
bridge construction begins on Gurgaon Canal.
एक करोड़ से तैयार हो रहा पुल, किसानों और ग्रामीणों की राह होगी आसान
विज्ञापन


सद्दाम हुसैन

पिनगवां। बरसों से जिस सुविधा का इंतजार कुतकपुर और चंदनकी के ग्रामीण कर रहे थे, वह अब हकीकत का रूप ले रही है। गुड़गांव केनाल पर लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से बन रहा पुल न केवल दो गांवों को बेहतर आवागमन से जोड़ेगा, बल्कि किसानों की वर्षों पुरानी परेशानी का भी समाधान करेगा। निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और विभाग का दावा है कि इसे जल्द पूरा कर लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।
कुतकपुर और चंदनकी के बीच स्थित गुड़गांव केनाल लंबे समय से ग्रामीणों के लिए बड़ी बाधा बनी हुई थी। दोनों गांवों के अनेक किसानों की कृषि भूमि केनाल के दोनों ओर स्थित है। ऐसे में खेतों तक पहुंचने के लिए उन्हें लंबा चक्कर लगाना पड़ता था, जिससे समय, श्रम और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता था। खासकर फसल की बुवाई और कटाई के मौसम में यह समस्या और भी गंभीर हो जाती थी।
विज्ञापन

ग्रामीण हाजी गफ्फार, शमसुद्दीन, वकील, शमीम अहमद, जाकिर, इमरान और सद्दाम सहित अन्य लोगों ने बताया कि इस पुल की मांग वर्षों से की जा रही थी। उनका कहना है कि पुल बनने के बाद दोनों गांवों के किसानों को खेतों तक पहुंचने में आसानी होगी। साथ ही विद्यार्थियों, मजदूरों और अन्य ग्रामीणों को भी आवागमन के लिए लंबा रास्ता तय नहीं करना पड़ेगा। इससे समय की बचत होगी और रोजमर्रा की परेशानियां काफी हद तक कम हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के कनिष्ठ अभियंता मुबारिक खान ने बताया कि क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से पुल निर्माण की मांग थी। इसी मांग को ध्यान में रखते हुए विभाग द्वारा लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से पुल का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य निर्धारित योजना के अनुसार चल रहा है और इसे जल्द पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।ग्रामीणों को उम्मीद है कि पुल के निर्माण के बाद वर्षों से चली आ रही आवागमन की समस्या पूरी तरह समाप्त हो जाएगी। यह पुल आने वाले समय में क्षेत्र के किसानों और आम लोगों के लिए सुविधा, विकास और बेहतर संपर्क का नया माध्यम बनेगा।


कोट

ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए गुड़गांव केनाल पर पुल बनाया जा रहा है। करीब एक करोड़ रुपये की लागत से बन रहे पुल का निर्माण जल्द पूरा होगा। -मुबारिक खान, जेई, सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed