फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Bike rider killed in collision with a Cantor

Palwal News: कैंटर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Wed, 23 Aug 2023 11:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Aug 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
Bike rider killed in collision with a Cantor
हादसे में दूसरा घायल, कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। गांव पेलक के पास तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका भाई घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में तथा घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया। पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

चांदहट थाना प्रभारी कैलाश चंद भड़ाना ने बताया कि गांव सिहौल निवासी लोकेश ने शिकायत दी है कि 21 अगस्त की रात को करीब एक बजे वह और उसका भाई राकेश गांव सिहोल से बाइक पर आ रहे थे। अलीगढ़ रोड पर रास्ते में सपना ढाबा के समीप एक तेज रफ्तार कैंटर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वे झाड़ियाें में जा गिरे, जिससे उसे हल्की चोटें आईं, जबकि उसका भाई राकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से वह अपने भाई को लेकर जिला नागरिक अस्पताल गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शिकायतकर्ता के अनुसार, कैंटर चालक को मौके से ही पकड़ लिया गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed