{"_id":"6824e84f453e7ea7040807be","slug":"big-potholes-problems-on-six-km-long-ujina-sangel-road-palwal-news-c-25-1-mwt1002-103271-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: छह किमी के उजीना-संगेल रोड पर बड़े-बड़े गड्ढे, परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: छह किमी के उजीना-संगेल रोड पर बड़े-बड़े गड्ढे, परेशानी
विज्ञापन
कई सालों से टूटे मार्ग की मरम्मत के लिए ग्रामीणों ने कई बार अधिकारियों से लगाई गुहार
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। उजीना से संगेल के लिए जाने वाला रास्ता पिछले कई सालों से टूटे होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि इसे बनवाने के लिए कई बार अधिकारियों को गुहार लगा चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। हालात ये है कि छह किलोमीटर के इस रास्ते में बड़े-बड़े गढ्ढे हैं जिससे दुर्घटनाओं की आशंका रहती है। लोगों का कहना है कि पूरे नूंह जिले में ऐसा खराब रोड कहीं भी नहीं है।
संगेल निवासी किशनपाल, जयपाल, पूर्व सरपंच महेंद्रपाल सिंह, जयपाल का कहना है कि यह रोड कई गांवों को आपस में जोड़ता है। जबकि मुख्यमंत्री इसे बनाने की घोषणा कर चुके हैं, लेकिन इसके बाद भी इसकी सुध नहीं ली जा रही है। जर्जर रोड के कारण यहां आए दिन गाड़ियों में कोई न कोई खराबी होती रहती है। जयपाल का कहना है कि प्रशासन को इसकी सुध लेकर इसपर काम शुरू कराना चाहिए। वहीं इस बारे में सड़क एवं लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता सज्जन सिंह का कहना है कि जल्द ही इस रोड को बनवाया जाएगा।
फोटो:उजीना-संगेल रोड की स्थिति।