फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Be cautious if shopping online during the festive season: SP

त्योहारों में कर रहे ऑनलाइन खरीदारी तो रहें सावधान : एसपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Be cautious if shopping online during the festive season: SP
फेस्टिवल सीजन में बंपर डिस्काउंट, आकर्षक ऑफर, लॉटरी और इनाम का लालच देकर हो रही ठगी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। त्योहार के मौसम में ऑनलाइन शॉपिंग और डिजिटल भुगतान बढ़ने के साथ साइबर ठगी की घटनाएं भी बढ़ गई हैं। इसे देखते हुए पलवल पुलिस ने नागरिकों को ऑनलाइन खरीदारी करते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने कहा कि सतर्कता और जागरूकता ही साइबर धोखाधड़ी से बचने का सबसे प्रभावी उपाय है।

एसपी ने बताया कि साइबर ठग फेस्टिवल सीजन में बंपर डिस्काउंट, आकर्षक ऑफर, लॉटरी और इनाम का लालच देकर लोगों को निशाना बनाते हैं। कई बार संदिग्ध लिंक भेजकर लोगों से व्यक्तिगत और बैंकिंग जानकारी हासिल कर ली जाती है। उन्होंने नागरिकों से अनजान कॉल, मैसेज, ईमेल या सोशल मीडिया लिंक पर भरोसा न करने की अपील की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बैंक खाता नंबर, एटीएम कार्ड की जानकारी, सीवीवी, ओटीपी, यूपीआई पिन और पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें। बैंक या कोई अधिकृत संस्था फोन पर ऐसी गोपनीय जानकारी नहीं मांगती। ऑनलाइन शॉपिंग के लिए केवल विश्वसनीय वेबसाइट और एप का ही इस्तेमाल करें तथा अत्यधिक छूट देने वाली संदिग्ध वेबसाइटों से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठगी होते ही 1930 पर करें शिकायत

एसपी ने कहा कि साइबर ठगी होने की स्थिति में शुरुआती समय बेहद महत्वपूर्ण होता है। पीड़ित को बिना देरी किए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करानी चाहिए। इसके अलावा राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल के माध्यम से भी शिकायत की जा सकती है। समय पर सूचना मिलने से ठगी की रकम को फ्रीज कराने और आर्थिक नुकसान रोकने की संभावना बढ़ जाती है।एसपी ने युवाओं से अपील की कि वे अपने परिवार के बुजुर्गों और आसपास के लोगों को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करें, ताकि साइबर अपराध पर प्रभावी ढंग से रोक लगाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed