{"_id":"6ab97610089fb3937302c784","slug":"assault-over-boundary-wall-fir-against-six-palwal-news-c-25-1-mwt1001-115915-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: चहारदीवारी को लेकर मारपीट, छह पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: चहारदीवारी को लेकर मारपीट, छह पर प्राथमिकी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। बिछौर थाना क्षेत्र के गांव सिंगार में प्लॉट की चहारदीवारी को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर कई लोगों को घायल कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर छह नामजद सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में सिंगार निवासी शाहीद पुत्र तैय्यब ने बताया कि उसके पिता ने करीब एक वर्ष पहले उम्मर पुत्र बख्तावर को प्लॉट बेचा था। 21 सितंबर को उम्मर प्लॉट की चहादीवारी करा रहा था। इसी दौरान आरोपी जाकिर वहां पहुंचा और विरोध करने लगा। इसके बाद कैफ पुत्र जाकिर उसके पिता को बाइक पर पंचायत में ले गया, जहां कहासुनी के बाद आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी।
शिकायत के अनुसारए जाकिर, ताहिर, तारीफ, शाहिल, कैफ और मकसूद ने लाठी, लोहे की रॉड व पत्थरों से हमला किया। हमले में पिता के सिर, कंधे, बाजू व पैर में चोटें आईं। शाहिद के अनुसार, बीच-बचाव करने आए राशिद के साथ भी मारपीट की गई। घायलों को पहले पुन्हाना के सीएचसी ले जाया गया, जहां से अधिक चोट होने पर नल्हड़ मेडिकल कॉलेज और पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।