फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Approval for construction of bridge on Yamuna

यमुना पर पुल निर्माण को मंजूरी

Thu, 28 Oct 2021 11:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Approval for construction of bridge on Yamuna
पलवल। हसनपुर में यमुना के ऊपर पुल बनाने की कई वर्षों से चली आ रही मांग आखिरकार पूरी होती नजर आ रही है। हरियाणा और उत्तर प्रदेश सरकार ने यमुना के ऊपर पुल बनाए जाने की इस मांग को मंजूरी दे दी है। लोक निर्माण विभाग हरियाणा एवं उत्तर प्रदेश सेतु निगम ने योजना को मूर्त रूप देने का फैसला लिया है। लोकनिर्माण विभाग ने इस प्रस्तावित पुल को हरियाणा से जोड़ने तथा रोड निर्माण के लिए नौ करोड़ रुपये के बजट का एस्टीमेट बनाकर राज्य मुख्यालय को स्वीकृति के लिए भी भेज दिया गया है। इस पुल के बन जाने से 100 गांवों के करीब 5 लाख लोगों को सीधा फायदा होगा।
विज्ञापन

पुल निर्माण पर आएगी 110 करोड़ रुपये की लागत
हसनपुर में यमुना के ऊपर बनाए जाने वाले इस पुल के निर्माण पर 110 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसके लिए प्रथम किस्त के रूप में 15 करोड़ रुपये उत्तर प्रदेश सरकार ने आवंटित भी कर दिए हैं। टेंडर भी छोड़ दिया गया है। प्रस्तावित पुल का निर्माण दो वर्ष में पूरा होना है। इससे पूर्व हरियाणा की तरफ का सड़क मार्ग का निर्माण भी करा दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश सेतु निगम के डीपीएम वीरेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि यमुना पर बनने वाला पुल 600 मीटर लंबा होगा। मालव के पास से रोड का निर्माण भी कराया जाएगा। संबंधित सड़क एवं पुल के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद भी तेज हो गई है। दो किलो मीटर अप्रोच रोड का निर्माण होना है। इस पुल के निर्माण की स्वीकृति 13 अक्टूबर 2019 को दी गई थी। हरियाणा के मुख्यमंत्री एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्य नाथ के मध्य इसको लेकर सहमति बनी थी। इसके बाद ही पुल निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ था। हसनपुर में यमुना पुल निर्माण की मांग चार दशक पुरानी है।
विज्ञापन

पुल निर्माण से होगा इन गांवों को फायदा
पुल निर्माण से हसनपुर होडल क्षेत्र एवं अलीगढ़ के टप्पल, जट्टारी क्षेत्र के 100 से अधिक गांवों को सीधा लाभ होगा। होडल-हसनपुर सीधे अलीगढ़ से जुड़ जाएंगे। नए पुल निर्माण से 84 कोस की बृज परिक्रमा पर आने वाले यात्रियों को भी लाभ होगा। परिक्रमा के लिए आने वाले यात्रियों को अब तक यमुना पार करने के लिए बिना पुल के ही नदी से पैदल ही गुजरना पड़ता था। अब पुल निर्माण होने से तीर्थयात्रा भी आसान हो जाएगी। यह पलवल जिले का दूसरा पुल होगा जोकि जिले को अलीगढ़ से जोड़ेगा। वर्तमान में रहीमपुर गांव स्थित यमुना पुल के माध्यम से आवागमन हो रहा है। रहीमपुर स्थित पुल से गुजरने वाला अलीगढ़ रोड़ व्यस्त रोडों में गिना जाता है। हसनपुर के पुल निर्माण से रहीमपुर पुल पर यातायात कम हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हसनपुर में यमुना पुल निर्माण को मंजूरी मिल चुकी है। उसके लिए हरियाणा की तरफ से सड़क बनाने के लिए नौ करोड़ रुपये का इस्टीमेट बनाकर मुख्यालय को भिजवा दिया गया है। इसके अलावा हरियाणा की तरफ से पुल निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया भी जल्द शुरू हो जाएगी। पुलिया निर्माण का कार्य जल्द शुरू कराने का प्रयास है। उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से भी निर्माण के लिए कार्य योजना पर काम शुरू हो चुका है।
- नरेंद्र यादव, कार्यकारी अभियंता लोकनिर्माण विभाग पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed