फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Anti Corruption Bureau presented charge sheet against former Sarpanch and Secretary in court

Palwal News: एंटी करप्शन ब्यूरो ने पूर्व सरपंच एवं सचिव के खिलाफ अदालत में चार्जशीट पेश की

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Anti Corruption Bureau presented charge sheet against former Sarpanch and Secretary in court
करप्शन ब्यूरो की डीएसपी मीणा कुमारी की जांच रिपोर्ट के आधार पर दर्ज किया गया था केस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। एंटी करप्शन ब्यूरो ने बहीन के पूर्व सरपंच श्याम सिंह एवं सचिव दिनेश कुमार के खिलाफ अदालत में चार्जशीट पेश की है। चार्ज शीट में ग्राम पंचायत बहीन में हुई आर्थिक अनियमितताओं का उल्लेख है। विभाग के इंस्पेक्टर राजकुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ 13 जुलाई 2022 को करप्शन ब्यूरो के थाने में केस दर्ज किया गया। थाने में यह केस करप्शन ब्यूरो की डीएसपी मीणा कुमारी की जांच रिपोर्ट के आधार पर दर्ज किया गया।

इंस्पेक्टर राजकुमार ने बताया कि कुल 97 लाख 72 हजार 100 रुपये का गबन पंचायती भूमि के पट्टों को छोड़ने में पाया गया। गबन की गई धनराशि वसूलने के लिए संबंधित पूर्व सरपंच श्याम सिंह को नोटिस भी राजस्व विभाग द्वारा दिया गया। इंस्पेक्टर राजकुमार ने बताया कि इस संदर्भ में शिकायतकर्ता मनोज कुमार ने उच्च अधिकारियों को शिकायत दी गई थी। करप्शन ब्यूरो के महानिदेशक ने जांच के निर्देश दिए। इसके बाद मामले की जांच की गई।
विज्ञापन




नियमों की अनदेखी कर किए थे कार्य
ग्राम पंचायत बहीन की भूमि का पट्टा पिछली पंचायत द्वारा एक करोड़ 70 लाख में छोड़ा गया था जबकि श्याम सिंह के सरपंच कार्यकाल में यह पट्टा मात्र 43 लाख रुपये में छोड़ा गया। करप्शन ब्यूरो के थाने में दर्ज केस के मुताबिक एक जोहड़ जोकि एक करोड़ रुपये छोड़ी जाती है उसको तत्कालीन सरपंच श्याम सिंह ने मात्र 27 लाख रुपये में छोड़ दिया। पट्टा छोड़ते समय नियमों का खुला उल्लंघन किया गया। नियम के अनुसार, एक व्यक्ति को एक बार में दस एकड़ से अधिक भूमि पट्टे पर नहीं दी जा सकती। लेकिन ग्राम बहीन में कई लोगों को दस एकड़ से अधिक भूमि पट्टे पर छोड़ दी गई। जिससे पंचायत को आर्थिक हानि पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा नियमों का उल्लंघन कर ग्राम पंचायत के फंड से धन राशि निकाली गई। गांव में आरएमसी रोड के निर्माण पर धन राशि निकाली गई। जबकि मौके पर आरएमसी रोड बनी हुई नहीं मिली। पीआरआई स्कीम की धन राशि को गलत ढंग से निकाला गया। स्ट्रीट लाइटों के नाम पर भी फंड का दुरुपयोग किया गया। स्वागत द्वार लगाने के नाम पर भी राशि निकाली गई। पानी के टैंकरों की सप्लाई के नाम पर भी अवैध रूप से धन निकासी की गई। इसके अलावा कई अन्य अनियमितताएं पाई गईं। अब ब्यूरो की टीम द्वारा चार्जशीट अदालत में पेश की गई है। पूर्व सरपंच श्याम सिंह एवं सचिव दिनेश कुमार ने अदालतों से अग्रिम जमानत ली हुई है।


चार्ज शीट पर अब अदालत में सुनवाई होगी। विभाग की तरफ से चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। - राजकुमार, जांच अधिकारी

हमारे ऊपर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। समय आने पर वे इस बारे में अदालत के समक्ष साक्ष्य प्रस्तुत कर देंगे। - श्याम सिंह रावत, पूर्व सरपंच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed