फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Angered by the working style of the police, the ruckus of the family

पुलिस की कार्यशैली से नाराज परिजनों का हंगामा

Wed, 14 Jul 2021 05:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 05:15 PM IST
विज्ञापन
Angered by the working style of the police, the ruckus of the family
पलवल। युवती के लापता होने के करीब दो सप्ताह बाद भी पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने के विरोध में बुधवार को परिजनों ने लघु सचिवालय पर हंगामा किया। इस दौरान सैकड़ों ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। परिजनों ने सदर थाना प्रभारी पर दुर्व्यवहार के आरोप लगाकर निलंबित करने की मांग की। डीएसपी विजयपाल ने परिजनों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। साथ ही परिजनों को तीन दिन के अंदर लड़की को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

दरअसल, सदर थाना क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी व्यक्ति ने एक जुलाई को पुलिस को शिकायत दी थी कि उसकी 22 वर्षीय बेटी बिना बताए घर से कहीं चली गई। बाद में पता चला कि गांव भंगूरी निवासी अभिषेक साथियों के साथ मिलकर उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। परिजनों का आरोप है कि युवती को लापता हुए दो सप्ताह बीत गए, लेकिन अब तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। कई बार परिजन सदर थाना प्रभारी से गुहार लगा चुके हैं। आरोप है कि थाना प्रभारी उनके साथ दुर्व्यवहार करते हैं और मामले में कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। पुलिस की कार्यशैली से गुस्साए ग्रामीण बुधवार को लघु सचिवालय पर हंगामा कर नारेबाजी करने लगे। परिजनों ने सदर थाना प्रभारी को निलंबित करने के नारे लगाए। परिजनों ने पुलिस अधीक्षक से मिलने की बात कही। डीएसपी विजयपाल ने ग्रामीणों को समझाया। डीएसपी ने ग्रामीणों को तीन दिन के अंदर लड़की को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed