फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Former Sarpanch took out procession after being granted bail

Palwal News: जमानत मिलने पर पूर्व सरपंच ने निकाला जुलूस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Former Sarpanch took out procession after being granted bail
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुन्हाना। बिछौर थाना क्षेत्र के गांव नहेदा में जमानत पर जेल से बाहर आते ही पूर्व सरपंच ने समर्थकों के साथ जुलूस निकाला। इस दौरान मौजूदा सरपंच को धमकाने का आरोप भी सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर छह नामजद सहित 100-120 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। वर्तमान सरपंच जुबैर ने शिकायत में बताया कि नसरू के खिलाफ पंचायत राशि में धोखाधड़ी और गबन की शिकायत बीडीपीओ से की गई थी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद से नसरू व उसका परिवार उससे रंजिश रखने लगा।


पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, 19 सितंबर को जमानत मिलने पर नसरू ने बड़ा मोड़-जुरहेड़ा रोड से नहेदा गांव तक जुलूस निकाला। इसमें 10-12 गाड़ियां और 30-40 मोटरसाइकिल शामिल थीं। पुलिस ने वीडियो के आधार पर राशीद, साबिर, आशीफ, तोफिक, जाबीद समेत अन्य की पहचान की है। पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed