{"_id":"6ab2cdb41a6651e7ec09df27","slug":"action-taken-against-five-illegal-colonies-palwal-news-c-25-1-mwt1001-115764-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: पांच अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: पांच अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई
विज्ञापन
बुलडोजर से अवैध कॉलोनी में बन रहे निर्माणाधीन मकान को तोड़ती डीटीपी विभाग की टीम।
पांच निर्माणाधीन ढांचे, डीलर कार्यालय, पांच डीपीसी, दो चहारदीवारी और सड़क नेटवर्क किए ध्वस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। प्रशासन ने मंगलवार को करीब 22 एकड़ में फैली पांच अनधिकृत कॉलोनियों में तोड़फोड़ की। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) नूंह के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान करीब पांच निर्माणाधीन ढांचे, एक डीलर कार्यालय, पांच डीपीसी, दो चारदीवारी तथा डब्ल्यूबीएम और कच्ची सड़क नेटवर्क को ध्वस्त किया गया।
जिला नगर योजनाकार अधिकारी बिनेश कुमार ने बताया की मंगलवार को राजस्व एस्टेट पुन्हाना, शामशाबाद खेंचतान और पैमा खेड़ा क्षेत्र में यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई में उन स्थानों को निशाना बनाया गया, जहां बिना अनुमति के कॉलोनियां विकसित की जा रही थीं। कार्रवाई के दौरान पुन्हाना में राजकीय स्कूल के पीछे विकसित की जा रही एक अनधिकृत कॉलोनी में तोड़फोड़ की गई। इसके अलावा पुन्हाना राजस्व एस्टेट में तिरवाड़ा रोड के साथ विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों पर भी कार्रवाई की गई।
इसी तरह पैमा खेड़ा राजस्व एस्टेट में ट्रक मार्केट के पीछे विकसित की जा रही एक अनधिकृत कॉलोनी तथा शामशाबाद खेंचतान राजस्व एस्टेट में होडल रोड के साथ विकसित की जा रही एक अन्य अवैध कॉलोनी में भी निर्माण ध्वस्त किए गए।
विज्ञापन
तोड़फोड़ के दौरान नायब तहसीलदार पुन्हाना हरीश कुमार ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में मौजूद रहे। कार्रवाई को पुलिस सुरक्षा के बीच अंजाम दिया गया। इस दौरान पुन्हाना सिटी और सदर थाना पुलिस की टीम भी मौके पर मौजूद रही।