{"_id":"6ab2ccfc9c14cd6ac10816f6","slug":"file-a-complaint-if-officials-demand-bribe-sdm-palwal-news-c-25-1-mwt1001-115732-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारी-कर्मचारी रिश्वत मांगे या काम लटकाए तो करें शिकायत : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारी-कर्मचारी रिश्वत मांगे या काम लटकाए तो करें शिकायत : एसडीएम
विज्ञापन
भ्रष्टाचार और सरकारी कार्यालयों में लंबित कार्यों को लेकर उपमंडल प्रशासन सख्त
संवाद न्यूज एजेंसी
तावडू। भ्रष्टाचार और सरकारी कार्यालयों में लंबित कार्यों को लेकर तावडू उपमंडल प्रशासन सख्त हो गया है। एसडीएम जितेंद्र गर्ग के निर्देश पर उपमंडल के विभिन्न सरकारी विभागों के बाहर जनहित में महत्वपूर्ण सूचना पट लगाए गए हैं, ताकि आमजन को पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से सेवाएं मिल सकें।
एसडीएम ने बताया कि नगर के उपमंडल स्तरीय विभिन्न कार्यालयों में लंबित कार्य, नियमों की अनदेखी, घटिया सामग्री के प्रयोग और अधिकारी-कर्मचारियों के भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायतें लगातार मिल रही थीं। इसे ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने निगरानी तेज कर दी है और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने तथा विभागों में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से प्रत्येक कार्यालय के बाहर सूचना बोर्ड लगाए गए हैं। इन बोर्डों पर स्पष्ट रूप से लिखा गया है कि यदि किसी अधिकारी, कर्मचारी अथवा किसी अन्य व्यक्ति द्वारा आपके किसी सरकारी कार्य के लिए कोई रिश्वत की मांग की जाती है, आपका कार्य जानबूझकर लंबित रखा जाता है, नियमों के अनुसार कार्य नहीं किया जाता, अनावश्यक रूप से कार्यालय के चक्कर लगवाए जाते हैं अथवा आपको किसी भी प्रकार से अनुचित रूप से परेशान किया जाता है, तो ऐसी शिकायत को चुपचाप न सहें। ऐसी किसी भी घटना की सूचना तुरंत उपमंडल अधिकारी कार्यालयमें दें। शिकायत में यथासंभव संबंधित व्यक्ति का नाम, कार्य का विवरण तथा घटना की जानकारी जरूर दें।
एसडीएम ने कहा कि इसका उद्देश्य है कि प्रत्येक व्यक्ति का कार्य निष्पक्षता, पारदर्शिता और नियमानुसार हो। आमजन को सुविधा मिले और रिश्वतखोरी, अनावश्यक देरी अथवा किसी प्रकार के अनुचित व्यवहार की सूचना देने में संकोच न करें। उन्होंने बताया कि मंगलवार को नगर के बिजली बोर्ड, तहसील कार्यालय, नगर पालिका कार्यालय, जन स्वास्थ्य विभाग कार्यालय एवं स्वास्थ्य विभाग कार्यालय में यह सूचना पट लगाए गए हैं।