फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Body of a young man found near the cremation ground.

Palwal News: श्मशान घाट के पास मिला युवक का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Body of a young man found near the cremation ground.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तावडू। थाना मोहम्मदपुर अहीर के गांव जफराबाद में मंगलवार को एक युवक का शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला। शव को जंगली जानवरों ने बुरी तरह नोच रखा था। श्मशान घाट के नजदीक खेतों में महिलाएं काम कर रही थीं। इस दौरान उन्हें तेज बदबू महसूस हुई। जब उन्होंने आसपास देखा तो खेत में शव पड़ा हुआ था। महिलाओं ने तुरंत इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। सरपंच प्रतिनिधि एडवोकेट फारूक ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव की हालत इतनी खराब है कि उसकी पहचान कर पाना मुश्किल हो रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि क्षेत्र में दर्ज गुमशुदगी के मामलों के आधार पर शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed