फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   An accused who committed cyber fraud by posing as a relative arrested

Palwal News: रिश्तेदार बनकर साइबर ठगी करने वाला एक आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
An accused who committed cyber fraud by posing as a relative arrested
- आरोपी से बरामद फर्जी सिम नंबर के खिलाफ चार शिकायतें मिलीं पंजीकृत
विज्ञापन


पलवल। फर्जी सिम का इस्तेमाल कर रिश्तेदार बनकर साइबर ठगी करने वाले एक आरोपी को साइबर क्राइम थाना पुलिस ने काबू किया है। पुलिस ने आरोपी से एक मोबाइल फोन व दो फर्जी सिमकार्ड बरामद किए हैं। एनसीआर पोर्टल पर आरोपी से बरामद सिम नंबर के खिलाफ चार शिकायतें पंजीकृत मिली हैं। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है।

पुलिस को सूचना मिली कि यूपी के जिला मथुरा स्थित गांव लहचौड़ा निवासी जुबेर फर्जी सिम का इस्तेमाल कर लोगों का जानकार बन फोन करता है और उन्हें झांसे में लेकर साइबर ठगी करता है। आरोपी फिलहाल फुलवाड़ी मोड के समीप खाली प्लॉट में छिपकर साइबर ठगी कर रहा है। पुलिस ने मौके से युवक को दबोच लिया। आरोपी से बरामद सिम अन्य व्यक्ति के नाम पंजीकृत मिली तथा उक्त नंबर के खिलाफ एनसीआर पोर्टल पर राजस्थान व उत्तर प्रदेश की चार शिकायतें पंजीकृत पाई गईं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed