फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Two people defrauded of 35.46 lakh

Palwal News: दो लोगों से 35.46 लाख रुपये की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Two people defrauded of 35.46 lakh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन










पलवल। साइबर ठगों ने जिले में दो मामलों में 35 लाख 46 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ितों की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तुहिराम कॉलोनी निवासी खाद-बीज व्यापारी चंद्र प्रकाश को व्हाट्सएप पर अडानी गैस कनेक्शन सुचारू रखने के नाम पर संदिग्ध एप का लिंक भेजा गया। 10 रुपये भुगतान की प्रक्रिया के बाद उनके एक्सिस बैंक के दो खातों से 13 किस्तों में 33,75,426 रुपये निकाल लिए गए। व्यापारी के अनुसार उन्होंने कोई ओटीपी या नेट बैंकिंग पासवर्ड साझा नहीं किया था।


आदर्श कॉलोनी निवासी आरती रानी ने गूगल से मिले फर्जी कस्टमर केयर नंबर पर कॉल किया। इसके बाद उनके क्रेडिट कार्ड से 1,70,468

रुपये की अवैध कटौती हो गई। मामले की जांच एसआई विकास कर रहे हैं। पुलिस ने लोगों से संदिग्ध लिंक और अनधिकृत कस्टमर केयर नंबरों से सावधान रहने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article