फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   action taken against buring gurbage

कूड़ा जलाने और नालों में कूड़ा डालने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई

Fri, 01 Nov 2019 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
action taken against buring gurbage
कूड़ा जलाने और नालों में डालने वालों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। कूड़ा जलाने वालों और राजमार्ग पर बने नालों और नालियों में कूड़ा डालने वालों के खिलाफ अधिकारियों ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। जिला प्रशासन ने एक समीक्षा बैठक में संबंधित अधिकारियों को ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने व उनके चालान काटने का निर्देश जारी किया है। उपायुक्त यशपाल ने कहा कि लोगों पर कार्रवाई की जाए लेकिन उससे पहले कूड़ा एक जगह एकत्रित कराने के लिए डस्टबिन रखवाए जाएं तथा गीला व सूखा कूड़ा अलग-अलग एकत्रित करने की व्यवस्था की जाए। स्वच्छता के बारे में लोगों को लगातार जागरूक किया जाए।
उपायुक्त ने उक्त निर्देश कैंप कार्यालय में डोर-टू-डोर कलैक्शन, सोर्स सैग्रीगेशन, लिटर बिन एंड वाटर स्टोरेज, ट्रास्फर स्टेशन, सेपरेट ट्रांस्पोर्टेशन, वाटर प्रोसेसिंग, सी एंड डी वेस्ट आदि के मुद्दे पर शुक्रवार को अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि वह तय समय में अपने लक्ष्यों को पूरा करें। नगर परिषद होडल, पलवल और नगर पालिका हथीन के अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में दीर्घकालिक योजना तैयार करने के निर्देश भी दिए गए हैं। उन्होंने मार्च 2020 तक शहरी क्षेत्रों में सोर्स सैग्रीगेशन, डोर-टू-डोर कलैक्शन शुरू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एनजीटी के आदेशों के तहत गठित जिला स्तरीय कमेटी द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा भी उपायुक्त ने की। उपायुक्त ने पलवल और होडल नगर परिषद एवं हथीन नगर पालिका के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह गीले व सूखे कूड़े की छंटाई की भी व्यवस्था करें। राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंदगी न हो और साफ-सफाई व्यवस्था पर अधिक ध्यान दिया जाए तथा शहर में रखे डस्टबिन की सफाई हर हाल में होनी चाहिए। उन्होंने जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह सभी घरों में सीवरेज कनैक्शन की भी व्यवस्था करें। इस बैठक में स्थानीय निकायों व जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed