फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Action against e-cigarettes and foreign cigarettes; raids conducted on two shops.

Faridabad News: ई और विदेशी सिगरेट के खिलाफ कार्रवाई, दो दुकानों पर छापेमारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Action against e-cigarettes and foreign cigarettes; raids conducted on two shops.
एनआईटी-5 व सेक्टर-28 में मारी रेड, 130 से अधिक प्रतिबंधित ई-सिगरेट और 100 से ज्यादा विदेशी सिगरेट पैकेट बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। पुलिस की अपराध शाखा और स्वास्थ्य विभाग की कोटपा टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित ई-सिगरेट और विदेशी सिगरेट बेचने वाले दो दुकानदारों को गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने थाना एसजीएम नगर क्षेत्र में कार्रवाई की। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एनआईटी-4 और एनआईटी-5 चौक के पास पान की दुकान चलाने वाला हिमालय उर्फ हन्नी भाटिया प्रतिबंधित विदेशी सिगरेट और ई-सिगरेट बेच रहा है। सूचना के बाद डिप्टी सीएमओ डॉ. मानसिंह के नेतृत्व में कोटपा टीम को साथ लेकर छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान दुकान से विभिन्न ब्रांडों की 81 प्रतिबंधित ई-सिगरेट तथा 90 पैकेट विदेशी सिगरेट बरामद हुए। वहीं अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने थाना सेक्टर-31 क्षेत्र के सेक्टर-28 हुड्डा मार्केट में कार्रवाई की। यहां किराना दुकान संचालक जिसान के प्रतिबंधित ई-सिगरेट और विदेशी सिगरेट बेचने की सूचना मिली थी। पुलिस और कोटपा टीम ने संयुक्त छापेमारी कर दुकान से 39 प्रतिबंधित ई-सिगरेट तथा 10 पैकेट विदेशी सिगरेट बरामद किए।
विज्ञापन

दोनों आरोपियों के खिलाफ इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट निषेध अधिनियम-2019 की धारा 7 व 8 तथा सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 धारा 20 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों की बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed