फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   A grand panchayat of 52 pals will be held on September 6.

Palwal News: 6 सितंबर को होगी 52 पालों की महापंचायत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
A grand panchayat of 52 pals will be held on September 6.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। सामाजिक कुरीतियों और दहेज प्रथा के विरोध में 6 सितंबर को मंडकोला गांव में होने वाली 52 पालों की महापंचायत की तैयारियों को लेकर रविवार को पंचायत आयोजित की गई। पंचायत की अध्यक्षता चौधरी धर्मवीर डागर ने की। इसमें विभिन्न गांवों की सरदारी ने महापंचायत की रूपरेखा तैयार की। वक्ताओं ने बताया कि महापंचायत में दहेज प्रथा, मृत्यु भोज, भात-छूछक, तेज संगीत, नशाखोरी और फिजूलखर्ची जैसी कुरीतियों को समाप्त करने पर चर्चा होगी। वर्ष 1974 और 2004 में हुई महापंचायतों के फैसलों को ध्यान में रखते हुए मौजूदा परिस्थितियों के अनुसार भी निर्णय लिए जाएंगे। इस दौरान 52 पालों के अध्यक्ष अरुण जेलदार, पूर्व मंत्री करण दलाल, विधायक रघुवीर सिंह तेवतिया, पूर्व विधायक प्रवीन डागर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजकों ने 36 बिरादरी और 52 पालों के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव केवल चर्चाओं से नहीं, बल्कि सामूहिक प्रयास और ठोस निर्णयों से संभव है। महापंचायत में सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ बड़े फैसले लेने के साथ उन्हें धरातल पर लागू करने की रणनीति भी तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed